फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट: सात परीक्षा केंद्रों पर शामिल होंगे 3500 परीक्षार्थी

Sat, 29 Apr 2017 08:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 देश के मेडिकल कॉलेजों के एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स में एडमिशन के लिए आयोजित नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) सात मई को होगी। सीबीएसई ने इस परीक्षा के लिए पहली बार गोरखपुर को परीक्षा केंद्र बनाया है। इसके लिए सात परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें करीब 3500 विद्यार्थी शामिल होंगे। कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए सीबीएसई ने काफी सख्त नियम बनाए हैं। नीट के सीबीएसई को-आर्डिनेटर अजीत दीक्षित ने बताया कि जहां परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाए जाएंगे, वहीं परीक्षार्थियों को चप्पल पहनकर परीक्षा केंद्रों पर जाना होगा। अगर जूता पहनकर जाते हैं तो परीक्षा केंद्र के बाहर ही उतारना होगा। इसके साथ ही चेकिंग व्यवस्था में परिवर्तन कर दिया गया है। इस बार शिक्षक परीक्षार्थियों की चेकिंग नहीं करेंगे बल्कि सीबीएसई के निर्देशानुसार केंद्राध्यक्षों की ओर से रखे गए निजी सुरक्षा गार्ड परीक्षार्थियों की चेकिंग करेंगे।  यहां बनाए गए हैं केंद्र आर्मी स्कूल, सेंट्रल एकेडमी तारामंडल रोड, डिवाइन पब्लिक स्कूल बिछिया, नवल्स एकेडमी राप्तीनगर फेज-4, सेंट्रल हिंदू स्कूल दिव्यनगर, केंद्रीय विद्यालय एयरफोर्स समेत सात परीक्षा केंद्र हैं।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए प्रावधान
- परीक्षा केंद्रों पर लगेंगे जैमर
- परीक्षार्थी केवल एडमिट कार्ड लेकर कर सकेंगे प्रवेश। 
- पेन,  पेंसिल सीबीएसई की ओर से होगा उपलब्ध
- जींस समेत चुस्त कपड़े पहनकर परीक्षा केंद्र पर प्रवेश प्रतिबंधित होगा
- ढीले कपड़ों में परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में मिलेगा प्रवेश
- जूता पहनकर आने पर रोक, बाहर ही खोलना पड़ेगा
- मोबाइल समेत सभी इलेक्ट्रानिक गैजेट लाने पर प्रतिबंध 

परीक्षा परिणाम- 8 जून को 
आठ जून को नीट-2017 का परिणाम घोषित किया जाएगा। नीट की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा परिणाम देखा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें