फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 एफसीआई के ट्रांसमिशन उपकेन्द्र में आग लगी

Fri, 15 Apr 2016 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
आग
विज्ञापन
एफसीआई के ट्रांसमिशन उपकेंद्र में बृहस्पतिवार की दोपहर आग लग जाने से एक तिहाई शहर में देर शाम तक बिजली ठप रही। करीब दो घंटे की जद्दोजहद के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन


आग बुझाने में फायर बिग्रेड के कर्मचारियों के साथ ही एसएसबी के जवानों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसकी वजह एक कंट्रोल पैनल में अचानक हुए ब्लास्ट से निकली चिंगारी बताई जा रही है। इससे सात घंटे से अधिक समय तक विद्युत आपूर्ति बंद रही। महकमे को भी लाखों का नुकसान हुआ। 

सूत्रों के मुताबिक एफसीआई (फर्टिलाईजर्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया) के 132 केवी ट्रांसमिशन सब स्टेशन के एक पैनल में दोपहर करीब साढ़े तीन बजे के करीब तेज धमाका हुआ। इसी के साथ उसमें से निकली चिंगारी से आग पकड़ ली और देखते ही देखते तकरीबन सभी पैनल धू-धू कर जलने लगे।
विज्ञापन


पांच एमवीए का ट्रांसफॉर्मर भी आग की चपेट में आ गया। करीब 40 मिनट बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। साढ़े पांच बजे तक आग पर तो काबू पा लिया गया मगर शहर के राप्तीनगर, एमेडिकल कालेज, विकास नगर, पादरी बाजार, सूरजकुण्ड, दुर्गाबाड़ी और इंडस्ट्रियल इस्टेट उपकेन्द्र से जुड़े तमाम मोहल्लों में देर शाम तक बिजली ठप रही। रात करीब साढ़े आठ बजे इन इलाकों में आपूर्ति बहाल हो सकी।

कई गांव तीन दिन बाद हो सकेंगे रोशन
शहर से जुड़े इलाकों में तो रात में आपूर्ति बहाल कर दी गई मगर एसएसबी कैंपस, भटहट, सिक्टौर, रेडियो स्टेशन, समेत मेडिकल कालेज के आस-पास समेत कई ग्रामीण इलाक ों में करीब तीन दिन बाद ही बिजली की आपूर्ति बहाल हो सकेगी। मुख्य अभियंता डीके सिंह ने बताया कि आग की वजह से कई पैनल खराब हो गए हैं। इन सभी को बदलकर तार की भी जांच करनी होगी। इस पूरे काम में करीब 72 घंटे तो लग जाएंगे।  

ट्रांसमिशन के अफसर करेंगे जांच : मुख्य अभियंता
गोरखपुर। घटना की सूचना मिलते ही मुख्य अभियंता डीके सिंह समेत महकमे के कई अफसर एससीआई उपकेंद्र पहुंच गए। मुख्य अभियंता ने बताया कि अधीक्षण अभियंता ग्रामीण एके  श्रीवास्तव इस बात की जांच करेंगे कि किसकी लापरवाही से आग लगी। दरअसल एफसीआई उपकेंद्र का पांच एमवीए का ट्रांसफॉर्मर बुधवार शाम से बंद था। बृहस्पतिवार को कंट्रोल पैनल की सफाई की गई । उधर वितरण खंड ने सिक्टौर फीडर पर फॉल्ट दुरुस्त कराया। इसके बाद जैसे ही साढ़े तीन बजे के करीब आपूर्ति चालू की गई, कंट्रोल पैनल में तेज धमाका हुआ और उसमें से निकली चिंगारी ने आग पकड़ ली।

ऊर्जा सलाहकार ने की समीक्षा
गोरखपुर। ऊर्जा सलाहकार बृज किशोर सिंह ने बृहस्पतिवार की दोपहर सर्किट हाउस में महकमे के अफसरों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना, विजन 2016 और लोहिया गांवों में बिजली व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान मुख्य अभियंता, सभी अधीक्षण अभियंता और संबंधित एक्सईएन मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें