फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अष्टमी पर श्रद्धालुओं ने रखा उपवास

Fri, 15 Apr 2016 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
पूजा
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र की अष्टमी बृहस्पतिवार को शहर में श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के वातावरण में मनाई गई। देवी मंदिरों और शक्तिपीठों में आस्था की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे दिन देवी गीत गूंजते रहे। नवरात्र की चढ़ती-उतरती व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने बृहस्पतिवार को अष्टमी का उपवास रखा और मां से मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की। 
विज्ञापन


अष्टमी पर श्रद्धालु बड़े सबेरे उठे और नित्य कर्म के बाद पास के मंदिर की ओर बढ़ चले। मंदिर प्रबंधन ने भी इसे लेकर एक दिन पहले से तैयारी कर रखी थी। मंदिरों के बाहर लाल चुनरी से सजी पूजा सामग्री की दुकानें माहौल को विशेष बना रही थीं। श्रद्धालुओं ने इन दुकानों से पूजा सामग्री खरीदी और मंदिर में जाकर वेद मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना की।

जैसे-जैसे समय बढ़ा, मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ भी बढ़ी। मंदिर प्रबंधन ने भीड़ को देखते हुए कतार लगाकर मां के दर्शन का इंतजाम कर रखा था। इसके चलते सभी श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन में दिक्कत नहीं आई। पूजन के बाद ही उपवासी श्रद्धालुओं ने फलाहार किया। यह सिलसिला पूरे दिन चलता रहा।
विज्ञापन


लेहड़ा देवी मंदिर, बुढ़िया माता मंदिर, तरकुलही देवी मंदिर, बेतियाहाता और गोलघर के काली मंदिर समेत शहर के सभी मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए पूरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। माता मातेश्वरी सेवा दरबार में मातेश्वरी महायज्ञ में भक्तों ने आहुति डाली।  शुक्रवार को रामनवमी का पर्व मनाया जाएगा।  

भाग्यवादी नहीं पुरुषार्थी थे राम : लक्ष्मी
गोरखपुर। रामनवमी के अवसर सर्वहितकारी थियोसोफिकल लॉज सिविल लाइंस में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता लक्ष्मी शंकर शुक्ल ने राम के विराट स्वरूप की व्याख्या की। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि के राम साधारण पुरुष थे तो कबीर के राम निर्गुण निराकार। तुलसीदास जी ने उन्हें विष्णु का अवतार बताया।

उन्होंने आगे कहा कि राम भाग्यवादी न होकर पुरुषार्थी थे, यह तथ्य उनके संपूर्ण व्यक्तित्व में दिखता है। इसे लेकर उन्होंने रामकथा से जुड़े कई प्रसंग भी सुनाए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसवीआर मिश्र ने लोगों को रामनवमी की महत्ता बताई। बैठक में आनंद प्रकाश, वीपी मिश्र, एसबी सिंह, ध्यान सिंह, आरके सिंह, केएन सिंह, राहुल वर्मा, डीपी सिंह आदि मौजूद रहे। 

राम जन्मोत्सव पर होंगे विविध आयोजन
गोरखपुर। राम जन्मोत्सव के अवसर पर शहर में शुक्रवार को विविध आयोजन किए जाएंगे। इस अवसर पर सूर्यकुंड धाम में श्रीरामजन्म महोत्सव मनाया जाएगा। पूरे दिन धार्मिक आयोजन होंगे तो शाम छह बजे सूर्यकुंड धाम सरोवर में दीपदान किया जाएगा। दीपदान के बाद भजन  संध्या आयोजित होगी। कालीबाड़ी मंदिर रेती चौक पर दलित समाज की नव कुंवारी कन्याओं नव दुर्गा के रूप में पूजन कार्यक्रम होगा। प्राचीन काली मंदिर में इस अवसर पर कन्या पूजन के बाद छप्पन भोग व्यंजन श्रीराम के चरणों में अर्पित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें