फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नरी के जेनरेटर रूम में आग से अफरा-तफरी

Fri, 29 Jul 2016 09:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
कमिश्नर कार्यालय के जनरेटर रूम मे लगी आग। - फोटो : Mahesh Kumar
विज्ञापन
कमिश्नरी के जेनरेटर रूम में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लगने से परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में फायर ब्रिगेड महकमे को इसकी जानकारी दी गई। करीब 40 मिनट बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग पर काबू पा सकी।
विज्ञापन


दरअसल दोपहर तीन बजे के करीब नवागत कमिश्नर अनिल कुमार चार्ज लेने दफ्तर पहुंचे थे। इसके अलावा निवर्तमान कमिश्नर पी. गुरुप्रसाद की विदाई का भी कार्यक्रम आयोजित था। इसी दौरान बिजली गुल हो गई। आपरेटर जेनरेटर चालू करने पहुंचा तो पहले तो जेनरेटर चालू नहीं हो सका। फिर अचानक तेज आवाज के साथ निकली चिंगारी से आग लग गई। थोड़ी ही देर में जेनरेटर के टैंक तक आग पहुंच गई और पूरा जेनरेटर रूम धूं-धूं कर जलने लगा। आग की उठती तेज लपटों और धुएं को देख जो जहां था, सकते में आ गया।

काफी देर तक दफ्तर के आस-पास काले धुएं का गुबार बना रहा। दफ्तर के कर्मचारियों ने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी और 20 मिनट के भीतर ही विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद आग बुझाने की कवायद शुरू हुई जो करीब पौने चार बजे तक चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें