फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सही आदमी तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता

Fri, 29 Jul 2016 09:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
कमिश्नर कार्यालय में कार्यभार ग्रहण करते नवागत कमिश्नर अनिल कुमार तृतीय साथ मे पूर्व कमिश्नर पी. गुरूप्रसाद - फोटो : Mahesh Kumar
विज्ञापन
नवागत कमिश्नर अनिल कुमार (तृतीय) ने शुक्रवार को आयुक्त कार्यालय में कार्यभार ग्रहण कर लिया। राजस्थान के जयपुर के रहने वाले कुमार 1998 बैच के आईएएस हैं। इससे पूर्व वह आईजी स्टांप, सचिव राजस्व एवं राहत आयुक्त के अलावा मिर्जापुर के कमिश्नर भी रह चुके हैं। इलाहाबाद, बलिया, गाजीपुर और बस्ती जिलों में डीएम और आजमगढ़ में सीडीओ के पद पर काम कर चुके कमिश्नर का कहना है कि शासन की योजनाओं का सही ढंग से क्रियान्वयन और उसका लाभ प्रत्येक वास्तविक आदमी तक पहुंचाना ही उनकी प्राथमिकता है।
विज्ञापन


कमिश्नर दोपहर तीन बजे के करीब गोरखपुर पहुंचे। सर्किट हाउस में अफसरों ने उनका स्वागत किया जिसके बाद वह कमिश्नरी पहुंचे। निवर्तमान कमिश्नर पी. गुरुप्रसाद से चार्ज लेने के बाद उन्होंने अपने मातहतों से परिचय प्राप्त किया। मंडल के दूसरे अफसरों का फीडबैक लिया और शिकायतों की प्रकृति और कोर्ट के मुकदमों आदि के बारे में चर्चा की।

बता दें कि निवर्तमान कमिश्नर एक साल के शैक्षणिक अवकाश पर अमेरिका के ड्यूक यूनिवर्सिटी जा रहे हैं। केंद्र सरकार की तरफ से ‘मास्टर इन इंटरनेशनल डेवलपमेंट पॉलिसी’ पर एक साल के पीजी कोर्स के लिए उनका चयन हुआ है। आठ अगस्त की रात दिल्ली से अमेरिका के लिए उनकी फ्लाइट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें