फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती में आटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग, पांच बाइक समेत उपकरण जले

Sun, 27 Oct 2019 09:45 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती
विज्ञापन
दुकानों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के परशुरामपुर थाना इलाके के हैदराबाद बाजार में रविवार की शाम लगभग सात बजे अज्ञात कारणों से शिवम आशीष इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटो मोबाइल की दुकान में आग लग गई। 
विज्ञापन


आग बेसमेंट में लगने से जब धुंआ चारों तरफ फैलने लगा तब लोगों को जानकारी हुई। जब तक आग बुझाने का प्रयास किया जाता, तब तक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण धू-धूकर जलने लगे। 

आग बेकाबू होते देख तत्काल फायर ब्रिगेड को जानकारी दी गई। करीब एक घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी पानी नहीं होने से किसी काम नहीं आ सकी। 

व्यवस्था होने के बाद भीड़ के कारण दिक्कतें आने पर पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका। तबतक 5 नई पल्सर बाइक , पार्ट्स, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर नष्ट हो गए। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

करीब 25 लाख का नुकसान बताया जा रहा है। सदमे में आए मालिक अयोध्या प्रसाद उनके दो बेटों को श्रीराम अस्पताल अयोध्या पहुंचाया गया।

आग की सूचना पर बस्ती के एडिशनल एसपी पंकज हरैया सीओ एसपी सिंह, परसरामपुर थानेदार अशोक सिंह समेत तमाम अधिकारी फोर्स के साथ पहुंच गए।  बाजार में अफरा-तफरी मची रही।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें