उत्तर प्रेदश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी करने और कई तरह की अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का मामला प्रकाश में आया है।
सदर कोतवाल ने खुद तहरीर देकर थाने में आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कराया है। सोशल मीडिया के ट्वीटर पेज पर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी की गई है। पोस्ट करने वाले शख्स ने सीएम पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए टिप्पणी की है।
मामला सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हुआ तो सदर कोतवाल डीसी चौधरी को भी दिख गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसओ ने अपने नाम से तहरीर देकर आरोपी राज अग्रवाल निवासी अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट सहित अन्य धारा में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।