फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन रूम, स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली होगी दूर

Mon, 15 Feb 2016 09:43 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल से लेकर स्वास्थ्य केंद्रों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करना है। इसके लिए शासन ने सीएमओ से प्रस्ताव तैयार कर मांगा है। एनएचएम के मिशन निदेशक ने बताया कि अस्पतालों के भवन को दुरुस्त करने के साथ ही ऑपरेशन रूम को आधुनिक मशीनों से लैस कराना है। प्रस्ताव आने के बाद जल्द ही इस पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


शहर में बीते दिनों आए मिशन निदेशक अमित घोष ने बताया कि सरकार स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। धन की कोई कमी नहीं है। इसी के क्रम में प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है। सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाना है। जिले स्तर से अस्पतालों पर पहले फोकस होगा फिर स्वास्थ्य केंद्रों की ओर काम किया जाएगा।

मेडिकल कॉलेज में फीडिंग कार्नर बनेगा
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बच्चों को दूध पिलाने के लिए फीडिंग कार्नर बनाया जाएगा। मेडिकल कॉलेज निरीक्षण के दौरान एनएचएम के मिशन निदेशक ने इसकी जरूरत को समझते हुए इसकी अनुमति दे दी है। उनका कहना है कि जल्द ही इस काम को पूरा कर लिया जाएगा। वहीं, प्रसूता के लिए एक ऐसे ड्रेस की भी व्यवस्था होगी ताकि वह बच्चे को आसानी से उसमें रखकर फीडिंग करा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें