फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी मार्कशीट पर नौकरी कर रहे 19 शिक्षकों पर केस

Thu, 26 May 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
स्‍कूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्जी मार्कशीट पर राजकीय माध्यमिक विद्यालय में नौकरी कर रहे 19 शिक्षकों पर जालसाजी का केस दर्ज कराया गया है। इस मामले की जानकारी होने के बाद संयुक्त शिक्षा निदेशक ने सभी के खिलाफ राजघाट थाने में तहरीर दी थी। प्रदेश के 11 जिले में रहने वाले आरोपियो में पांच महिलाएं भी हैं।
विज्ञापन



राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड़ में अभ्यर्थियों की सीधी भर्ती हुई थी। नंबर के आधार पर आवेदकों की कट आफ मेरिट लिस्ट तैयार होने के बाद इनकी ट्रेनिंग कराने के साथ ही स्कूलों में इन्हें तैनाती दे दी गई थी। चयन के बाद अभ्यर्थियों द्वारा दिए गए शैक्षणिक प्रमाण पत्र की माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से सत्यापन कराया जा रहा था। छानबीन में शिक्षक के पद पर चुने गए 11 जिलेे के रहने वाले 19 शिक्षकों के अंकपत्र फर्जी मिले। नोटिस देने के बाद भी ये लोग संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इंतजार के बाद संयुक्त शिक्षा निदेशक सूरज नारायण मिश्र ने अंकपत्र की कापी, सत्यापन रिपोर्ट के साथ ही मुकदमा दर्ज करने के लिए राजघाट पुलिस को तहरीर दी। सभी आरोपियों पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर जालसाजी करने का केस दर्ज हुआ है।

जालसाजी करने वाले अभ्यर्थी गोरखपुर, देवरिया, मऊ, बलिया, लखनऊ, मैनपुरी, देवरिया, अलीगढ़, फतेहपुर, जौनपुर, भदोही के रहने वाले हैं। एसओ राजघाट मिथिलेश राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर छानबीन चल रही है।
विज्ञापन



इनसेट
इनके खिलाफ दर्ज हुआ केस
मऊ के गोठावरी की रहने वाली रीना यादव पुत्री उग्रसेन, जमादरा हलधरपुर निवासी माया यादव पुत्री श्यामलाल यादव, लखनऊ के चिनहट निवासी प्रतिभा भारती पुत्री हीरालाल शाहपुर, प्रियदर्शिनी कॉलोनी सीतापुर रोड की रहने वाली प्रियंका पुत्री शिव भगवान, सूर्य प्रकाश, चंद्र प्रकाश, बलिया के नगरा दुर्गा भवन निवासी जयरानी पुत्री लल्लन राम, हरसेनपुर निवासी विमलेश कुमार, पलिपा के रहने वाले मुन्ना यादव, मैनपुरी के जीटी रोड निवासी अनुज प्रताप सिंह, लोधीपुर भराव निवासी अजय सिंह, अलीगढ़ मौजीपुर के मानवेंद्र सिंह, योगेश कुमार, कौशांबी के नेवादा निवासी नरेंद्र सिंह, देवरिया भटनी के पिपरा निवासी ऋषिकेश कुमार, जौनपुर तरहटी के दिलीप सिंह मौर्य, भदोही ऊंज के सुबाष चंद्र यादव, फतेहपुर के अलादातपुर निवासी संदीप सोनी, खोराबार के रहने वाले आलोक पासवान शामिल हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें