फेसबुक पर संपर्क के बाद पिपराइच के युवक को बेटे का दर्जा देने वाली लॉस एंजिल्स की महिला बेटे की शादी में शिरकत का इरादा लेकर न सिर्फ गोरखपुर पहुंच गईं बल्कि बहू को देने के लिए नीलम की अंगूठी भी साथ लाई हैं।
घटनाक्रम पिपराइच के वार्ड नंबर नौ में रहने वाले 9 के निवासी 24 साल के कृष्णा तिवारी से जुड़ा है।
चार साल पहले कृष्णा का फेसबुक के जरिए लॉस एंजिल्स की रहने वाली डिबरा एन मिलर से संपर्क हुआ। कृष्णा के मुताबिक संदेशों के आदान-प्रदान के क्रम में 61 वर्षीय डिबरा एन मिलर ने उसे अपने बेटे जैसा बताया। इसके बाद दोनों के बीच संवाद में मां-बेटे जैसी प्रगाणता बढ़ती गई। शादी तय होने पर मनीष ने यह जानकारी फेसबुक के दोस्तों से साझा की, जिसमें 26 जनवरी को गोरखपुर के गोकुल अतिथि भवन में तिलक का कार्यक्रम और 29 को शादी की बात शामिल थी।
मनीष के मुताबिक डिबरा एन मिलर 26 को अचानक उसके तिलक समारोह में पहुंच गईं। 29 जनवरी को शादी में शामिल होने का इरादा बताते हुए शहर के एक होटल में ठहरने का बंदोबस्त भी खुद किया है। डिबरा एन मिलर से मिले ऐसे स्नेह से कृष्णा ही नहीं घर वाले भी हतप्रभ हैं।