फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर दिल्ली-लखनऊ के चलेंगी अतिरिक्त बसें  

Fri, 18 Mar 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
होली पर दिल्ली-लखनऊ के चलेंगी अतिरिक्त बसें
विज्ञापन
होली पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रोडवेज ने दिल्ली, कानपुर एवं लखनऊ रूट पर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की है। साथ ही देवरिया, कुशीनगर और बिहार बार्डर तक यात्रियों को समय से पहुंचाने के लिए अनुबंधित बसों के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है। आरएम ने अधिकारियों से 20 से 27 मार्च तक डिपो पर रहने  निर्देश दिया है।
विज्ञापन


रीजन के गोरखपुर, राप्तीनगर और सोनौली डिपो से प्रतिदिन 15 सेवाएं दिल्ली के लिए चलती हैं। इसी तरह देवरिया से पांच, बढ़नी से चार, बस्ती से चार तथा घनघटा, उरुवा, पडरौना से दो सेवा दिल्ली के लिए चलती हैं। इन सेवाओं के अलावा होली पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। वहीं रेलवे बस स्टैंड से देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, बांसी आदि जगहों पर जाने वाले यात्रियों के लिए अनुबंधित बसों के फेरे बढ़ाने की तैयारी है।  

होली पर यात्रियों के लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है। खासकर दिल्ली, लखनऊ और कानपुर से आने वाले यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए नियमित सेवाओं के अलावा अतिरिक्त बसें लगाई जाएंगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

- महेश चंद्र, एआरएम गोरखपुर डिपो 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें