सरस्वती विद्या मंदिर में बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान के तहत छात्राओं को शपथ दिलातीं मेयर डा. सत्या पाण्डेय।
- फोटो : Mahesh Kumar
सरस्वती विद्या मंदिर आर्यनगर में मेयर डॉ. सत्या पांडेय ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं महानगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए अध्यापिकाओं और छात्राओं को शपथ दिलाई।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिलाओं को कम महत्ता देने से मानव समाज खतरे में पड़ सकता है। हमारी मानसिकता अब भी 18वीं सदी जैसी है। कन्या भ्रूण हत्या खत्म करना बेहद जरूरी है। प्रधानमंत्री ने सुकन्या समृद्धि योजना शुरू की है जिसका फायदा लड़कियों को मिलेगा। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत केंद्र सरकार ने डाक टिकट भी जारी किया है। उन्होंने कहा कि बालिका भ्रूण हत्या रोकने के लिए समाज को लड़कियों के प्रति अपना नजरिया बदलने की जरूरत है। समाज के हर तबके में यह समस्या व्याप्त है। भले ही पूर्वोत्तर के आदिवासी इलाकों में लिंगानुपात लड़कियों का बेहतर हो, लेकिन देश के कई हिस्सों में बालिका भ्रूण हत्या के मामले बहुत सुनने को मिलते हैं। इसे रोकने के लिए हम सबको मिलकर अभियान चलाने की आवश्यकता है।
मेयर ने बताया कि देश की रक्षा करने वाले सपूतों की दीर्घ आयु की कामना के लिए बार्डर पर तैनात भारतीय जवानों को 30 जुलाई को रक्षा बंधन भेजा जाएगा। जो भी रक्षा भेजने का इच्छुक हो वो 30 जुलाई के पूर्व नगर निगम स्थित मुझसे संपर्क कर सकता है।