फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली तैयार करेंगे तकनीकी शिक्षण संस्थान

Fri, 22 Jan 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। प्राविधिक शिक्षा राज्य मंत्री फरीद महफूज किदवई ने कहा कि प्रदेश सरकार सोलर एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। इसके तहत सभी तकनीकी शिक्षण संस्थान 25 किलोवाट बिजली का उत्पादन करेंगे। ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए सभी तकनीकी शिक्षण संस्थानों को एलईडी का उपयोग करने और सोलर वाटर हीटर का इस्तेमाल करने को कहा गया है। जल्द ही इसके लिए फंड की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

फरीद महफूज किदवई बृहस्पतिवार को मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित सेमिनार में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जल्द ही मान्यवर कांशीराम तकनीकी शिक्षण संस्थान का कैंपस बनकर तैयार हो जाएगा। अगले सत्र से संस्थान के विद्यार्थी अपने कैंपस में पढ़ाई कर सकेंगे। एमएमएमयूटी में स्थाई कुलसचिव के मसले पर अनिभिज्ञता जताते हुए उन्होंने कहा कि कुलपति ने उन्हें इस संबंध में जानकारी नहीं दी है। सोलर एनर्जी को बढ़ावा देने की आवश्यकता जताते हुए उन्होंन बताया कि  उन्होंने मिशन गो ग्रीन (एमजी 2) शुरू किया है। दो चार दिनों में इस संबंध में शासनादेश जारी हो जाएगा।

आजकल तो इस्तीफा मांगे जाने का प्रचलन
गोरखपुर। हैदराबाद विश्वविद्यालय के शोध छात्र रोहित वेमुला की आत्महत्या को दुखद बताते हुए फरीद महफूज ने कहा कि उनको घटना की बस उतनी ही जानकारी है, जितनी मीडिया में आ रही है। उन्होंने इस मसले पर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी का इस्तीफा मांगे जाने को सही नहीं ठहराया। कहा कि आजकल तो इस्तीफा मांगने का तो प्रचलन हो गया है।  
विज्ञापन


रामगढ़ताल गोरखपुर की धरोहर है, बचा कर रखिए
गोरखपुर। रामगढ़ताल की खूबसूरती पर मंत्रमुग्ध फरीद महफूज किदवई ने कहा कि बहुत ही खुशी की बात है कि ताल पर कहीं अतिक्रमण नहीं हुआ है। यह गोरखपुर की धरोहर है। इसे बचा कर रखिए। इस मौके पर उन्होंने फिराक गोरखपुरी को भी याद किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें