फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलघर में नहीं दिखेगा तारों का जाल

Fri, 09 Jun 2017 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
बिजली के तारों को अंडरग्राउंड करने के लिए भूमिपूजन किया गया। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
गोलघर और उसके आसपास के क्षेत्र को बिजली के खंभों, तारों के जाल से निजात दिलाने का काम गुरुवार से शुरू हो गया। बिजली के अंडरग्राउंड केबल डालने के लिए विधिवत भूमि पूजा की गई। साथ ही कहा गया कि अगले तीन महीने में 46 किलोमीटर लंबा भूमिगत केबल बिछाया जाएगा। इस पर 33 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसका बजट पहले ही स्वीकृत किया जा चुका है। 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर गोलघर क्षेत्र में अंडरग्राउंड केबल डाला जा रहा है। इसकी भूमि पूजा गुरुवार को बैंक रोड स्थित एडी विद्यालय के पास अधीक्षण अभियंता एसके सिंह ने की, फिर केबल डालने का काम शुरू हो गया। केबल डालने की जिम्मेदारी केईआई इंडस्ट्रीज लिमिटेड को मिली है। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि यह काम तीन महीने में पूरा हो जाएगा। केबल डालने के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित नहीं होगी। तीन महीने बाद शहर के और कई क्षेत्रों में अंडरग्राउंड केबल डालने का काम होगा। इसका प्रस्ताव शासन को पहले ही भेजा जा चुका है। भूमि पूजन के दौरान अधिशासी अभियंता बीके लाल, एसडीओ चंद्रशेखर चौरसिया, केईआई इंडस्ट्रीज लिमिटेड के जीएम केटी बाबू, प्रोजेक्ट मैनेजर विकास पांडेय और साइट इंजीनियर गौरव तिवारी आदि मौजूद रहे।
 
इन क्षेत्रों में अंडरग्राउंड केबल डाले जाएंगे
बैंक रोड, सिनेमा रोड, विजय चौक (गोलघर क्षेत्र), शिवाय होटल, इंदिरा बाल विहार से हरिओम नगर, अंबेडकर चौराहा, कमिश्नर दफ्तर, बेतियाहाता, कमिश्नर दफ्तर, औद्योगिक क्षेत्र, गोरखनाथ मंदिर के आसपास, रेलवे स्टेशन रोड। 
विज्ञापन


ये होगा फायदा
लाइन लॉस 30 फीसदी कम हो जाएगा
बिजली चोरी रुक जाएगी
कटिया कनेक्शन से बिजली नहीं जलाई जा सकेगी
फॉल्ट कम और लो वोल्टेज की समस्या नहीं रहेगी
आंधी-बारिश में भी बिजली नहीं जाएगी
तार या फिर पोल गिरने की समस्या नहीं होगी

हाईटेंशन लाइनें भी हटेंगी
दूसरे चरण में हाईटेंशन लाइन को अंडरग्राउंड किया जाएगा। इसका प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। जल्द ही प्रस्ताव को हरी झंडी मिलने और बजट स्वीकृत होने की उम्मीद है। ऐसा हुआ तो गोलघर और उसके आसपास के क्षेत्र को बिजली के खंभों, तारों के जंजाल से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें