फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक निर्वाचन अब अगले साल

Thu, 22 Sep 2016 09:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन अब अगले साल 2017 में होगा। पहले यह चुनाव नवंबर-दिसंबर में प्रस्तावित था। इसी बीच निर्वाचन आयोग द्वारा एक और पुनरीक्षण अभियान की शुरूआत से यह स्पष्ट हो गया है कि इस साल चुनाव होना मुमकिन नहीं। चूंकि फरवरी-मार्च में विधानसभा चुनाव संभावित है लिहाजा अब स्नातक चुनाव के मार्च के बाद ही होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


उधर, कमिश्नर अनिल कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एक नवंबर 2016 की अर्हता तिथि के आधार पर गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक के लिए निर्वाचक नामावलियों का पुनरीक्षण किए जाने की समय-सारिणी तय कर दी गई है। बताया कि एक अक्टूबर 16 को पब्लिक नोटिस जारी किया जाएगा और 15 अक्टूबर को मतदाता सूची में शामिल होने के लिए सूचना प्रकाशित की जाएगी।

इसी तरह पांच नवंबर तक फ ार्म 18 प्राप्त किए जाएंगे, 19 नवंबर से ड्राफ्ट इलेक्टोरल के प्रकाशन की तैयारी की जाएगी, 23 नवंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 23 नवंबर से 8 दिसंबर तक दावे व आपत्ति प्राप्त की जाएगी तथा निस्तारण 26 दिसंबर को किया जाएगा। 30 दिसंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें