फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपेनियन वोटर को लेकर आयोग सख्त

Mon, 29 Feb 2016 08:36 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत चुनाव में कंपेनियन वोटर को लेकर उठे सवालों के बाद गोरखपुर-महराजगंज एमएलसी चुनाव में इसे लेकर सख्ती की तैयारी है। निर्वाचन आयोग ने पूरी जांच पड़ताल के बाद ही कंपेनियन वोटर देने का निर्देश दिया है। साथ ही प्रशासन से यह भी कहा कि इनकी संख्या सीमित रहे, इसका पूरा ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन


आयोग का मानना है कि बैलेट पेपर पर प्रत्याशियों के नाम के साथ उनकी फोटो भी होगी। संबंधित के सामने सिर्फ अंक ही दर्ज करना है जिसे कोई भी आसानी से कर सकता है। अब तक जिले में 112 वोटरों ने कंपेनियन वोटर की मांग की है। आयोग ने मंगलवार की शाम तक कंपेनियन वोटर की लिस्ट फाइनल कर उसे आयोग की वेबसाइट पर लोड करने का निर्देश दिया।

आयोग ने यह निर्देश सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए एमएलसी चुनाव के तैयारियों समीक्षा के दौरान दिए। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराएं। किसी भी दशा में सार्वजनिक संपत्तियों पर प्रत्याशियों के प्रचार सामग्री न लगने पाए। जिले की चार बूथों पर पूरे मतदान प्रक्रिया की वेब कॉस्टिंग की जाए। इन बूथों में जंगल कौड़िया, बांसगांव, उरूवां और चरगांवा ब्लॉक के बूथ शामिल हैं। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर कोई भी व्यक्ति इन बूथों पर नजर रख सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने सभी बूथों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया जिसे मॉनीटर से जोड़ा जाएगा। कैमरे बूथ के भीतर होंगे और मॉनीटर बाहर ताकि कोई भी व्यक्ति भीतर की व्यवस्था को देख सके। इसी तरह आयोग ने सभी बूथों पर माइक्रो आबजर्वर के तौर पर केंद्रीय दफ्तरों के अफसरों की ड्यूटी लगाने को कहा है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें