धर्मशाला की ओर से प्लेटफॉर्म नौ तक जाने वाले बंद रास्ते को सोमवार को खोल दिया गया। प्लेटफॉर्म तक गाड़ियां पहुंची और लोग आराम से स्टेशन तक गए।
रेलवे स्टेशन के दूसरे प्रवेश द्वार से प्लेटफॉर्म नौ तक जाने के लिए ऊबड़-खाबड़ सड़क को दो भागों में बांटकर सीसी रोड बनाया जा रहा है। एक तरफ की सड़क बन रही है और रविवार सुबह दूसरी तरफ बालू गिरा दिया गया। इसके बाद बांस-बल्ली और ड्रम लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया। रास्ता बंद होने से यात्रियों को काफी मुश्किलें हुई। आधे किलोमीटर की दूरी सामान के साथ पैदल ही तय करना पड़ा। दोपहर में अवध एक्सप्रेस पर चढ़ने आए कई यात्रियों ने रेल प्रशासन को जमकर कोसा था।
अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आए रेल प्रशासन ने सोमवार को बालू हटवाकर रास्ते को खोल दिया, जिसके बाद लोग वाहन से सीधे प्लेटफॉर्म तक पहुंचे।