मलखंभ प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी।
- फोटो : Amar Ujala
गोरखपुर की मेजबानी में आयोजित 5वीं पुलिस मलखंभ प्रतियोगिता में पूर्वी जोन विजेता बना। बुधवार को पीएसी पूर्वी जोन, मध्य जोन, और पश्चिमी जोन के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। पीएसी ग्राउंड पर सुबह से ही हरैतअंगेज प्रदर्शन का दौर शुरू हो गया, जहां व्यक्तिगत और सामूहिक वर्ग में विजेता बनने के लिए जमकर जोर आजमाइश हुई, मगर जीत पूर्वी जोन की झोली में आई। दूसरा स्थान मध्य जोन और तीसरा स्थान पश्चिमी जोन को मिला।
व्यक्तिगत स्पर्धा में पूर्वी जोन के अभिवेश राय को पहला स्थान, देवेंद्र यादव को दूसरा और इंद्रजीत को तीसरा स्थान मिला। प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि पीएसी गोरखपुर के पुलिस उपाधीक्षक कैलाश सिंह ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस दौरान सेनानायक कुंतल किशोर, रचना मिश्रा सहायक सेनानायक, संजीव कुमार गौतम, शिविरपाल, तहौवर हुसैन, चंद्रिका प्रसाद, अरुण कुमार सिंह, कृष्ण कुमार शुक्ल आदि मौजूद थे। प्रतियोगिता के निर्णायक पवन कुमार ओझा, सुरेश प्रताप सिंह, धीरेंद्र बहादुर सिंह, बदन यादव, सुरेश राय, राजेंद्र नाथ रहे।