फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में भूकंप के झटके, तीन मिनट तक हिलती रही धरती

Tue, 12 Nov 2019 08:08 PM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नेपाल के सुदूरवर्ती पश्चिमी क्षेत्र के पहाड़ों पर भूकंप के हल्के झटके आने से लोग दहशत में आ गए। हांलाकि झटका काफी कम देर रहा। इस दौरान लोग अपने अपने घरों से बाहर निकल गए। यह झटके मंगलवार को दोपहर बाद नेपाल के बैतड़ी, दार्चुला और सुर्खेत जिलों में महसूस हुए। झटका करीब तीन मिनट रहा जिससे जानमाल का नुकसान होने की बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन


नेपाली प्रशासन से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। दोपहर बाद झटका आने के बाद शाम तक दोबारा झटका नहीं आया जिससे लोगों ने राहत महसूस की। बता दें कि वर्ष 2015 में नेपाल में भूकंप के कारण काफी जनधन की हानी हुई थी। उस भीषण त्रासदी से नेपाल अभी तक नहीं उबर पाया है। 

इस बार फिर झटका महसूस 

होने से लोग एक पल लिए दहशत में आ गए। लेकिन गनीमत रही की झटका एक बार आने के बाद बंद हो गया जिससे लोग ज्यादा परेशान नहीं हुए। सुर्खेत जिला के भूकंप मापन केंद्र टेक्निकल असिस्टेंट चंदा शाह ने बताया कि भूकंप का केंद्र भारत के उत्तराखंड का मुनस्यारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भूकंप से किसी भी नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई है। करीब तीन मिनट तक झटका महसूस किया गया।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें