फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएमएमयूटी में शिक्षकों के 92 रिक्त पदों के लिए नियुक्तियां जल्द

विज्ञापन
विज्ञापन
एमएमएमयूटी में शिक्षकों के 92 रिक्त पदों के लिए नियुक्तियां जल्द
विज्ञापन

गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में शिक्षकों के 92 रिक्त पदों पर नियुक्तियां जल्द शुरू होंगी। एमएमएमयूटी प्रशासन ने राजभवन व उच्च शिक्षा विभाग से मिले निर्देशों के अनुसार रोस्टर तैयार कर लिया है। नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने के लिए अब तकनीकी शिक्षा परिषद के आदेश का इंतजार है।
दो वर्षों में एमएमएमयूटी में विभागों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। जबकि शिक्षकों की नियुक्तियां नहीं हुई। शिक्षकाें की भर्ती को लेकर कुलपति प्रो. एसएन सिंह लंबे समय से प्रयासरत हैं। कुलपति ने बताया कि राजभवन व उच्च शिक्षा विभाग ने नियुक्तियों के दिशा-निर्देश जारी कर दिए थे। जिसके आधार पर पद सृजित कर लिया गया है, लेकिन तकनीकी शिक्षा परिषद के निर्देश अभी नहीं मिले हैं। निर्देश आते ही नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

असिस्टेंट प्रोफेसर लक्ष्मीकांत बर्खास्त
एमएमएमयूटी की प्रबंध बोर्ड ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर लक्ष्मीकांत यादव को बर्खास्त कर दिया है। वह करीब छह महीने पहले यूनिवर्सिटी में तैनात थे। बाद में लक्ष्मीकांत की नियुक्ति एनआईटी हमीरपुर में हो गई। बिना सूचना दिए वह ज्वाइन करने चले गए। औपचारिकताओं के लिए कई बार उन्हें बुलाया गया, लेकिन नहीं आए। इस मामले को प्रबंधक बोर्ड के सामने रखा गया। जिसके बाद यह फैसला लिया गया। लक्ष्मीकांत को विश्वविद्यालय से मिलने वाले समस्त देयकों से भी वंचित कर दिया गया है।
विज्ञापन

अब बनी एमएमएमयूटी की परिनियमावली
गोरखपुर। कुलपति प्रो. एसएन सिंह ने बताया कि एमएमएमयूटी की परिनियमावली अंग्रेजी व हिंदी दोनों में तैयार हो गई है। इसकी मंजूरी भी मिल चुकी है। जल्द ही इस बारे में गजट जारी होगा। पहले इसे सिर्फ अंग्रेजी में ही तैयार किया गया था, लेकिन गजट नहीं हो पाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें