फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसी बस के अंदर बारिश का ‘मजा’

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बस स्टेशनों पर पीने का पानी, पंखे और शौचालय तो नहीं ही हैं। बारिश में एसी बसों में भी पानी टपक रहा है। जब लग्जरी बसों का यह हाल है तो सामान्य की हालत का अंदाजा आप लगा सकते हैं। शिकायत पर निगम के चालक-परिचालक भी उल्टा जवाब ही दे रहे हैं। गंभीर तो यह कि निगम के आला अधिकारी इन सारी समस्याओं से वाकिफ हैं लेकिन व्यवस्था को सुधारना कोई नहीं चाह रहा है।

विज्ञापन


सोमवार की दोपहर 3.10 बजे रेलवे बस स्टेशन से लखनऊ के लिए रवाना हुई शताब्दी एसी बस जब लखनऊ में दाखिल हुई तो बरसात होने लगी। सफेदाबाद पहुंचने तक बस में तेजी से पानी टपकने लगा। सीट नंबर 11-12 नंबर के दोनों यात्री जब भीगने लगे तो उन्होंने इसकी शिकायत महिला कंडक्टर से की। शिकायत पूरी भी नहीं हुई कि उसने झल्लाते हुए कहा- मेरे पैर भी तो भीग रहे हैं, नंबर दे देती हूं, आप शिकायत कर लें। इस संबंध में राप्तीनगर डिपो के एआरएम मुकेश कुमार का कहना है कि सड़कों के खराब होने की वजह से कई बसों की हालत खराब हो गई है। बसों की मरम्मत कराई जा रही है। महिला कंडक्टर ने अगर किसी यात्री की शिकायत को नजरअंदाज किया है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें