फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के दौरान गोरखपुर-लखनऊ हाइवे पर नहीं चलेंगे वाहन

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

एक महीने तक चलने वाली कांवड़ यात्रा की शुरुआत 27 जुलाई से होनी है। यात्रा के दौरान तीन दिन तक गोरखपुर-लखनऊ हाइवे पर यातायात पूरी तरह से बंद रहेगा। गोरखपुर से लखनऊ जाने वाले वाहनों को संतकबीरनगर के आगे और लखनऊ से गोरखपुर आने वाले वाहनों को हाइवे से बस्ती जिले की सीमा में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। हाइवे पर आवागमन बंद रहने के दौरान गोरखपुर और लखनऊ के यात्रियों को पुलिस ने वैकल्पिक रूट के इस्तेमाल का सुझाव दिया है। यातायात व्यवस्था में यह बदलाव 27 जुलाई को रात में आठ बजे से शुरू होकर 30 जुलाई को कांवड़ यात्रा जारी रहने तक प्रभावी रहेगा।

विज्ञापन


गोरखपुर जोन के संतकबीनगर जिले में स्थित तामेश्वरनाथ मंदिर और बस्ती जिले में स्थित भदेश्वरनाथ मंदिर में श्रावण मास में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है। दोनों मंदिरों बड़ी संख्या में कांवड़िए भी आते हैं। दोनों मंदिरों पर पहुंचने के लिए अधिकतर कावंड़िए गोरखपुर- लखनऊ हाइवे का ही इस्तेमाल करते हैं। श्रावणी शिवरात्रि के मौके पर सामान्य श्रद्धालुओं के साथ ही कांवड़ियों की भीड़ अधिक होने की वजह से यातायात बदलाव किया गया है। इसको देखते हुए एडीजी जोन दावा शेरपा के निर्देश पर श्रावणी शिवरात्रि से एक दिन पहले से ही गोरखपुर-लखनऊ हाइवे पर वाहनों का आवागमन बंद करने का फैसला लिया गया है।

ये होंगे वैकल्पिक मार्ग
- गोरखपुर से लखनऊ जाने के लिए संतकबीरनगर से बखिरा, नन्दौर, खेसरहा, बांसी से इटवा, तुलसीपुर, बलरामपुर का रास्ता पकड़ा जा सकता है।
- लखनऊ से गोरखपुर आने वाले वाहन फैजाबाद से आंबेडकरनगर होते हुए बेलघाट से गोरखपुर जिले में आएंगे।
- बस्ती से लखनऊ जाने वाले बड़े वाहन ओवरब्रिज से मनौली, बेवा तिराहा से उतरौला होते हुए बलरामपुर होकर लखनऊ जाएंगे। लखनऊ से बस्ती आने वाले वाहन भी इसी रास्ते का इस्तेमाल करेंगे।
विज्ञापन


सुरक्षा में अतिरिक्त फोर्स भी लगाई गई
कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त फोर्स लगाई गई है। बस्ती और खलीलाबाद जिले में तैनात पुलिस बल के अलावा दो अपर पुलिस अधीक्षक, छह क्षेत्राधिकारी, 14 थानेदार, 100 दरोगा, आठ महिला दरोगा, पांच यातायात दरोगा, 350 दीवान और सिपाही, 65 महिला सिपाही, 16 ट्रैफिक के दीवान व सिपाही तैनात होंगे। यात्रा मार्ग में तीन फायर टेंडर भी लगाया गया है। पूरी यात्रा पर सीसी टीवी और ड्रोन कैमरे से भी नजर रखी जाएगी।
कांवड़ यात्रा की तैयारी पूरी कर ली गई है। सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। बस्ती और संतकबीरनगर प्रशासन को भी जरूरी जानकारियां दी गईं हैं। 27 जुलाई की रात आठ बजे से 30 जुलाई को दोपहर बाद तक गोरखपुर-लखनऊ हाइवे पर यातायात पूरी तरह से बंद रहेगा। - दावा शेरपा, एडीजी, गोरखपुर जोन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें