फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर : बूथों से 200 मीटर तक जा सकेंगे अपनी गाड़ी से, ई रिक्शा भी चलेगा

Sat, 13 Apr 2019 06:14 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
चुनाव आयोग (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू ने कहा है कि मतदान के दिन सभी बूथों पर 200 मीटर पहले ही वाहनों का आवागमन बंद कर दिया जाएगा। महिलाओं दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए मतदान केंद्र तक ई-रिक्शा को भेजने की अनुमति होगी। 

विज्ञापन


इसके अलावा मतदान फीसद बढ़ाने के लिए सभी अधिकारियों और संगठनों के साथ मीडिया को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मंडलीय और जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक के बाद जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी संगठनों के पदाधिकारियों को भी मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। 

इसके पहले सुबह मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। वेंकटेश्वर लू ने सभी कार्यक्रमों के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रजातंत्र को मजबूत करने के लिए हर किसी को मतदान में भागीदारी करना जरूरी है। जो लोग मतदान में हिस्सेदारी नहीं करेंगे वह लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी नहीं माने जाएंगे। 
विज्ञापन


आदर्श आचार संहिता के पालन पर हुए सवाल का जवाब देते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों को खुद इस बात पर विचार करना चाहिए कि उन्हें क्या बोलना है और क्या नहीं बोलना है। इसके लिए गाइडलाइन भी तैयार की गई है। जो इसका पालन नहीं करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। 

उत्तर प्रदेश में हो रहे चुनाव में अब तक कई प्रत्याशियों और राजनीतिक पार्टियों को नोटिस भेजा जा चुका है। जिस पर उनके जवाब आ रहे हैं। जवाब मिलने के बाद आयोग इस पर निर्णय करेगा कि इस मामले में क्या कार्रवाई की जानी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मंडलायुक्त, पुलिस महा निरीक्षक सभी जिलों के डीएम और एसपी को मतदाता जागरूकता अभियान की सफलता के साथ-साथ चुनाव को शांतिपूर्ण और सकुशल ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें