फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी ड्राइवरों पर कार्रवाई के आदेश

Tue, 03 Jan 2017 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
liquor ban
विज्ञापन
यात्रियों की जान को सांसत में डालने वाले रोडवेज के चालकों के खिलाफ अब कड़ी कार्रवाई करने का प्रबंधन ने मन बनाया है। यहां तक अगर शराब पीकर बस चलाते हुए पकड़े गए तो उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई भी की जा सकती है।   
विज्ञापन

इन दिनों सर्दी अधिक पड़ने पर अक्सर रोडवेज के ड्राइवर शराब पी लेते हैं। इससे कोहरे में हादसे बढ़ जाते हैं। इस तरह की जानकारी बीते दिनों प्रबंध निदेशक को मिली थी। इस पर प्रबंध निदेशक रविंद्रनायक ने प्रदेश के सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को पत्र लिखा है, जिसमें साफ तौर पर अब शराब पीकर बस चलाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जिम्मेदारी आरएम को दी गई है। साथ ही इनसे यह भी रिपोर्ट मांगी गई है कि अधिकारियों द्वारा कब-कब बसों की चेकिंग कराई गई और इस दौरान कितने चालक शराब के नशे में ड्राइविंग करते मिले। इन पर निगम की ओर से क्या कार्रवाई की गई। 
क्षेत्रीय प्रबंधक एसके राय ने बताया कि प्रबंध निदेशक के पत्र को गोरखपुर और बस्ती मंडल के सभी डिपो प्रबंधकों को भेज दिया गया है। उन्हें रात्रिकालीन बसों की नियमित चेकिंग, नशे में बस चलाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें