फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘नकल कराने वाले केंद्र व्यवस्थापक जाएंगे जेल’

Fri, 10 Mar 2017 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
एमपी इंटर कॉलेज में हुई बैठक में मौजूद केंद्र व्यवस्‍थापक। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए जिला प्रशासन तैयारियों को पूरा करने में लगा हुआ है। इसे लेकर डीएम ने नकल कराने वाले केंद्र व्यवस्थापकों को जेल भेजने की चेतावनी दे दी है। वह गुरुवार को एसएसपी, डीआईओएस और केंद्र व्यवस्थापकों साथ एमपी इंटर कॉलेज में तैयारियों की समीक्षा कर रही थीं।
विज्ञापन


डीएम सन्ध्या तिवारी ने बताया कि इस बार 247 केंद्रों पर परीक्षा होगी। जिस भी केंद्र पर नकल होता पाया गया, वहां के केंद्र व्यवस्थापक को जेल भेज दिया जाएगा और विद्यालय को डिबार कर दिया जाएगा। डीएम ने कहा कि निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं होगी। कहा कि बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी करने वाले कक्ष निरीक्षकों के लिए प्रवेश पत्र अनिवार्य है। इस दौरान केंद्र व्यवस्थापकों ने सुरक्षा व्यवस्था का मुद्दा उठाया, जिस पर एसएसपी रामलाल वर्मा ने कहा कि पुलिस विभाग के 25 स्टेशन हैं। हर स्टेशन के अंतर्गत 10 विद्यालय आएंगे। सभी जगहों पर पुलिस की व्यवस्था रहेगी। डायल 100 पर सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल पहुंचेगी। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों से कहा कि अगर किसी स्कूल पर नकल नहीं होगा और बगैर भेदभाव परीक्षा कराई जाए तो पुलिस की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।

डीआईओएस एएन मौर्या ने कहा कि परिषदीय स्कूलों के जिन शिक्षकों की ड्यूटी बोर्ड परीक्षा में लगेगी, वे अपने खंड शिक्षाधिकारियों से प्रवेश पत्र को प्रमाणित कराकर ही ड्यूटी करेंगे। बोर्ड परीक्षा की कॉपियों को जमा करने के लिए सभी सात तहसीलों पर संकलन केंद्र बनाए गए हैं। मेन संकलन केंद्र जुबिली इंटर कॉलेज होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फैक्ट फाइल
कुल परीक्षार्थी  :  1,62,291
कुल परीक्षा केंद्र : 247
कुल संकलन केंद्र : आठ

कंट्रोल रूम
जुबिली इंटर कॉलेज : 0551-2334706
डीएम दफ्तर : 0551- 2336005
जेडी दफ्तर - 0551 -2343944

ये करेंगे निगरानी
0 7  जोनल मजिस्ट्रेट
0 7 सचल दल 
0 23 सेक्टर मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें