आचार संहिता लागू होने के बाद डीएम ने अधिकारियों के साथ मीटिंग की।
विधानसभा चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी होने के बाद बुधवार की शाम डीएम ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 24 घंटे में सभी शासकीय भवनों से होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर आदि उतार लिए जाएंगे। इसी तरह 48 घंटे में जो भी पब्लिक प्रापर्टी है उसपर से भी सभी प्रचार, सामग्री हट जाएगी। गाड़ियों पर भी बिना प्रत्याशी की अनुमति के कोई झंडा या स्टीकर नहीं लगा पाएगा। इसके लिए भी संबंधित प्रत्याशी को प्रशासन को यह सूचना देनी होगी कि उन्होंने कितनी गाड़ियों पर झंडा, स्टीकर या कोई अन्य प्रचार सामग्री लगाने को दिया है। इसका सारा खर्च प्रत्याशी के खर्च में जोड़ा जाएगा।
उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी गईं थी। स्टैटिक टीम को सक्रिय कर दिया गया है। जल्द ही सर्विलांस समेत सभी तरह की टीमें सक्रिय हो जाएंगी। कहा कि चुनाव में अपराध और अपराधियों के लिए कोई गुंजाइश नहीं है। अगर किसी ने भी शांति व्यवस्था प्रभावित करने की कोशिश की तो प्रशासन उससे सख्ती से निपटेगा। छठे चरण में 3705 बूथों पर चार मार्च को होने जा रहे चुनाव के लिए जिले को 289 सेक्टर और 24 जोन में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
सभी सेक्टर और जोन में एक-एक सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। उधर, डीएम ने राजनैतिक पार्टियों के नेताओं और उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उन्हें चुनाव के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले सामानों की रेट लिस्ट सौंप दी। स्पष्ट किया कि प्रचार, रैली या सभाओं आदि में चाय से लेकर ड्राइवर तक का खर्च इसी रेट लिस्ट के मुताबिक प्रत्याशी के खर्च में जोड़ा जाएगा।
1191 और ट्रकों की दरकार
चुनाव के लिए गाड़ियों के अधिग्रहण की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। जरूरत और उपलब्धता की सूची तैयार कर ली गई है। निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक जिले में 575 बस, 210 मिनी बस, 1050 ट्रक और 155 मिनी ट्रक की उपलब्धता है, जबकि 1191 और ट्रकों की दरकार है। इसी तरह चुनाव में करीब 11732 राज्य कर्मचारी और 1023 कें द्रीय कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जल्द ही इनक ा प्रशिक्षण कार्यक्रम भी शुरू हो जाएगा।