फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली का बहिष्कार कर जताया विरोध

Sun, 30 Oct 2016 05:48 PM IST
gorakhpur
विज्ञापन
पूर्वांचल सेना ने बच्चों के साथ दिवाली बहिष्कार किया। - फोटो : ‌‌shivharsh
विज्ञापन
इंसेफेलाइटिस से हो रही मौतों से नाराज पूर्वांचल सेना के कार्यकर्ताओं ने दिवाली का बहिष्कार किया। सदस्यों का कहना है कि तीन दशक से यह महामारी बनी हुई है लेकिन सरकार सिर्फ दावे कर रही हैं, असल में इस बीमारी को रोकने के लिए कोई काम नहीं हो रहा है। 
विज्ञापन


मुंशी प्रेमचंद्र पार्क के सामने कार्यकर्ता विरोध में एकजुट हुए। पदाधिकारियों ने कहा कि घर में किसी की मौत हो जाए तो क्या कोई त्योहार मनाएगा। यह बच्चे भी ऐसे ही किसी न किसी की औलाद है। धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि इस त्योहार का बहिष्कार कर हम चुप बैठे केंद्र और प्रदेश सरकार को जगाना चाहते हैं। मांग है कि इस बीमारी को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर युद्ध स्तर पर इंसेफेलाइटिस के खात्मे के लिए कार्रवाई की जाए।  प्रणय कुमार, प्रगति कुमारी, अंजली भारती, आकांक्षा, सत्येंद्र, अनुज सिंह, विशाल पासवान, नीलेश कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें