चंपादेवी पार्क में रविवार से शुरू होने वाली भागवत कथा की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के कार्यक्रम संयोजक स्वामी सुमेधानंद और गोरखपुर शाखा के संयोजक स्वामी अर्जुनानंद ने शनिवार को कथा स्थल का निरीक्षण भी किया। इससे पहले पूर्व मेयर डॉ. सत्या पांडेय, यूपी व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पुष्पदंत जैन, साध्वी आद्या भारती और स्वामी अर्जुनानंद ने लिंग समानता कार्यक्रम के अंतर्गत ‘संतुलन’ जागरूकता रैली को रवाना किया। जो चंपादेवी पार्क से निकलकर तारामंडल स्थित आश्रम पर समाप्त हुई। इस दौरान नारी सशक्तीकरण पर नुक्कड़ नाटक खेला गया। साथ ही लोगों को कथा में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया।
विज्ञापन
मुख्य यजमान और और तुलस्यान फार्मा के निदेशक राजेश तुलस्यान ने साध्वी से मिलकर कार्यक्रम की जानकारी दी। स्वामी सुमेधानंद ने बताया कि रविवार को सुबह नौ बजे नगर निगम स्थित रानीलक्ष्मीबाई पार्क से शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो शास्त्री चौक, आंबेडकर चौक, छात्रसंघ चौराहा, पैडलेगंज होते हुए चंपा देवी पार्क पहुंचेगी। इसके बाद पूजा होगी। दोपहर एक बजे से कथा वाचक साध्वी आस्था भारती श्रद्धालुओं को भागवत कथा सुनाएंगी। सात दिवसीय कथा में हर दिन अलग-अलग प्रसंग पर कथा का वाचन होगा। सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों को भी शामिल किया जाएगा। 15 हजार श्रद्धालु एक साथ कथा सुन सकेंगे। भागवत कथा के बाद प्रसाद वितरित किया जाएगा। 14 दिसंबर को कथा का समापन होगा।
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 8-14 दिसंबर तक चंपा देवी पार्क में किया जाएगा। सात दिवसीय कथा में आशुतोष महाराज की परम शिष्या विश्व विख्यात कथा वाचक साध्वी आस्था भारती के मुखारबिंद से श्रद्धालु भागवत कथा का रसपान करेंगे। रोजाना दोपहर एक से पांच बजे तक कथा का आयोजन होगा। इसके लिए चंपा देवी पार्क में भव्य पांडाल लगाया गया है। एक साथ 15000 से अधिक श्रद्धालु कथा को सुनकर निहाल हो सकेंगे।
विज्ञापन
सुबह नौ बजे निकाली जाएगी शोभायात्रा
कथा की शुरुआत शनिवार को शोभायात्रा के साथ होगी। ये शोभायात्रा चंपा देवी पार्क, पैडलेगंज, छात्रसंघ चौराहा, यूनिवर्सिटी गेट, हरिओमनगर, आंबेडकर चौक, छात्रसंघ चौराहा होते हुए वापस कथा स्थल पर समाप्त होगी। उसके बाद विधिवत पूजा अर्चना के बाद दोपहर एक बजे से कथा की शुरुआत होगी।
::::: रामकथा के अहम पहलू
1. चंपा देवी पार्क में आयोजित होने वाली कथा के दौरान भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े भ्रुण हत्या, गौ हत्या, देशभक्ति, पर्यावरण, बच्चों के संस्कार सरीखे विषयों के माध्यम से जागरूकता फैलाई जाएगी।
2. हजारों की संख्या में युवाओं को शुभ संस्कार मिलेंगे। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।
3. ध्यान के दो विशेष शिविर चलाए जाएंगे। जिसमें भक्तों को ब्रह्मज्ञान प्रदान किया जाएगा।
4. हजारों श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया जाएगा।
8 दिसंबर- भागवत महात्मय, गोकर्णोंपाख्यान
9 दिसंबर- परीक्षित का अनशन व्रत और शुकदेव जी आगमन, सती अग्नि प्रवेश व महादेव द्वारा दक्ष यज्ञ की पूर्ति
10 दिसंबर - भक्त ध्रुव का संकल्प यात्रा, नंद उत्सव की धूम
11 दिसंबर- नन्हें कान्हा की बाल लीलाएं, माखन लीला गोवर्धन पूजन
12 दिसंबर- ब्रजवासियों द्वारा प्रभु की विदाई, मथुरा में तारनहार का अभिवादन
13 दिसंबर- वृंदावन वासियों द्वारा कृष्ण स्मरण, रूक्मिणी श्रीकृष्ण परिणय इत्यादि
14 दिसंबर- श्रीकृष्ण स्वधामगमन, परीक्षित की परमगति इत्यादि
15 दिसंबर को विश्व शांति के लिए हवन