फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंस कर्मचारी को लूटने वाला बदमाश गिरफ्तार 

Sun, 30 Oct 2016 08:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
घटना का पर्दाफाश करते एसएसपी। - फोटो : ‌‌shivharsh
विज्ञापन
बेलघाट में फाइनेंस कर्मचारी को लूटने वाले बदमाश को पुलिस ने शनिवार की रात गिरफ्तार किया। वारदात में शामिल उसका दूसरा साथी चकमा देकर फरार हो गया। तलाशी में उसके पास से लूटी बाइक, 15 हजार रुपये और पासबुक मिला। पुलिस फरार हुए बदमाश की तलाश कर रही है।  
विज्ञापन


रविवार की दोपहर पुलिस लाइंस में प्रेस वार्ता कर एसएसपी रामलाल वर्मा ने यह जानकारी दी। मऊ, घोषी के सराय गनेश निवासी लाल मोहन यादव बीएलएस फाइनेंस कंपनी में एजेंट है। 21 अक्टूबर की सुबह 10 बजे बेलघाट में अपने एक सहयोगी से मिलने आए थे। दोपहर में शाहपुर में स्थित यूको बैंक की शाखा से 50 हजार रुपये निकालकर वे घर जा रहे थे। बेलघाट के रसूलपुर गांव में स्थित ट्यूबेल के पास सड़क किनारे खड़े युवक ने लाल मोहन के करीब आने पर तमंचा तान रोक लिया। कुछ दूरी पर खड़ा बदमाश का साथी भी आ गया। लाल मोहन से हाथापाई करने के बाद तमंचा तान बाइक लूटकर फरार हो गए थे।

मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही थी। शनिवार को एसओ आशुतोष सिंह ने धुरियापार पुल के पास बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को देखा। करीब आने पर उन्हें रोका तो बाइक पर पीछे बैठा युवक कूदकर फरार हो गए। बाइक चला रहे युवक को एसओ ने पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान उरुवा के प्रतापीपुर निवासी रजनीश यादव के रूप में हुई। छानबीन में पता चला कि बाइक लाल मोहन की है। तलाशी में रजनीश के पास 15 हजार रुपये, दो पासबुक मिले। एसएसपी ने बताया कि फरार हुए बदमाश की तलाश चल रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें