हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की आतंरिक और प्रायोगिक परीक्षा के अंक माध्यमिक
शिक्षा परिषद की साइट पर अपलोड करने की स्कूलों की धीमी गति पर डीआईओएस एएन
मौर्य ने चिंता जताई है। उन्होंने सभी स्कूलों और कॉलेजों को चेतावनी दी
है कि तय समय 15 फरवरी तक यदि वे नंबर अपलोड नहीं करेंगे तो उनकी दावेदारी
निरर्थक मानी जाएगी।
माध्यमिक शिक्षा परिषद से जुड़े सभी स्कूल/कॉलेजों
को परिषद ने यह निर्देश दिए हैं कि वे संस्थागत और व्यक्तिगत
विद्यार्थियों के आंतरिक मूल्यांकन, प्रैक्टिकल मूल्यांकन, नैतिक शिक्षा,
खेल और शारीरिक शिक्षा के ग्रेड के अलावा सैद्धांतिक व प्रायोगिक परीक्षा
के प्राप्तांकों को वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड कर दें। इसके लिए परिषद
ने पांच जनवरी से 15 फरवरी तक का समय निर्धारित किया है। लेकिन तय मियाद के
करीब आने के बाद भी अभी तक केवल 25 फीसदी स्कूल/कॉलेज ही अपने
विद्यार्थियों के अंक अपलोड कर सके हैं।
डीआईओएस ने बताया कि स्कूल/कॉलेज
प्रशासन को इस बात के लिए सतर्क हो जाना चाहिए, क्योंकि अंतिम तिथि बढ़ाई
नहीं जाएगी।