फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचार क्रांति हमें डिजिटलाइज करेगी : कुलपति

Wed, 26 Oct 2016 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
कार्यशाला के प्रतिभागी बच्चों को सम्मानित किया गया। - फोटो : Rajesh Kumar
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी के संवाद भवन में मंगलवार को हुई डिजिटल इंडिया पर वर्कशाप में यूनिवर्सिटी से संबद्ध कई महाविद्यालयों के करीब 450 एनएसएस स्वयं सेवकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्घाटन एडीएम एफआर चंद्रभूषण त्रिपाठी, एसडीएम सदर रत्नप्रिया एवं प्रो. अजय कुमार शुक्ला ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन


अध्यक्षीय उद्बोधन में कुलपति प्रो. अशोक कुमार ने कहा कि संचार क्रांति आने वाले समय में हमें डिजिटलाइज करेगा। इससे किसी काम को बिना गलती करना संभव होगा। यह तभी हो सकेगा, जब हम डिजिटल इंडिया की अवधारणा को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। मेयर डॉ. सत्या पांडेय ने कहा कि एनएसएस स्वयंसेवकों की ओर से डिजिटल इंडिया का जो विस्तारीकरण किया जा रहा है, वह प्रशंसनीय है। वास्तव में जो हम देते हैं, वहीं हम वापस पाते हैं। विशिष्ट अतिथि प्रो. नंदिता सिंह ने कहा कि डिजिटल इंडिया के जरिए विभिन्न योजनाओं का लाभ गुणवत्तापूर्ण तरीके से उपलब्ध कराया जा सकता है। विद्यार्थियों को आसानी से इसके जरिए विभिन्न जरूरी जानकारियां दी जा सकती हैं।

विभिन्न महाविद्यालयों के स्वयंसेवकों ने डिजिटल इंडिया के महत्व को अपने-अपने ढंग से पेश किया। विशेषज्ञ प्रद्युम्न अग्रहरी ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटशन के माध्यम से डिजिटलाइजेशन के महत्व को बताया। धन्यवाद ज्ञापन प्रो. राजीव प्रभाकर एवं संचालन डॉ. सुधीर कुमार शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालयों के कार्यक्रम अधिकारी एवं सहयोगी स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन

नाट्य मंचन में मारवाड़ स्कूल विजेता कार्यशाला में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें 250 स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया। डिजिटल इंडिया पर आधारित नाट्य मंचन में पांच महाविद्यालयों के स्वयं सेवकों ने भाग लिया। यूनिवर्सिटी के स्वयं सेवक सौरभ पांडेय को लोगों ने खूब सराहा। हालांकि नाट्य मंचन में यूनिवर्सिटी दूसरे स्थान पर रही। विजेता मारवाड़ बिजनेस स्कूल बना। पोस्टर मेकिंग में गंगोत्री देवी महिला पीजी कॉलेज विजेता और बापू पीजी कॉलेज पीपीगंज उपविजेता रही। क्विज विजेता सेंट एंड्रयूज कॉलेज रहा। यूनिवर्सिटी को दूसरा स्थान मिला। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को कुलपति प्रो. अशोक कुमार ने सम्मानित किया। मतदाता पंजीकरण एवं जागरूकता कैंप का समापन गोरखपुर यूनिवर्सिटी में प्रशासन एवं एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में मतदाता पंजीकरण एवं जागरूकता कैंप का मंगलवार को समापन हुआ। इस बीच पूरे दिन कैंप में पहुंचकर विद्यार्थी वोटर बनने की औपचारिकता पूरी करते नजर आए। सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थियों ने फार्म छह भरकर जमा किया। कैंप में शिरकत कर रहे वालंटियरों का उत्साह बढ़ाने डीएम भी पहुंचीं। उन्होंने सभी बूथ लेवल ऑफिसर को निर्देशित किया कि मतदाता पहचान पत्र समय से सभी के पास पहुंच जाएं। कार्यक्रम समन्वयक प्रो. अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि दो दिन के अभियान में लगभग 1700 युवाओं ने फ ार्म 6 भरा है। एनएसएस के 30 स्वयंसेवकों ने कैंप की जिम्मेदारी संभाली। कैंप में एडीएम एफआर चंद्रभूषण त्रिपाठी, एसडीएम सदर रत्नप्रिया, नायब तहसीलदार ने भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें