फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे में शिकायत अब 139 पर कर सकेंगे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे में कोई समस्या हो मिलाएं 139
विज्ञापन

- हेल्पलाइन नंबर से सभी सेवाओं को जोड़ा गया
- हर जोन की जानकारी हासिल की जा सकेगी
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन परिसर या ट्रेन में सफर के दौरान अगर आप किसी मुश्किल में फंस जाएं तो हेल्पलाइन नंबर 139 डॉयल करें। हर तरह की समस्या का समाधान हो जाएगा। रेलवे ने देश भर के सभी हेल्पलाइन नंबर को 139 में समाहित कर दिया है। इस नई व्यवस्था से अब यात्रियों को समस्यावार अलग-अलग हेल्पलाइन नंबर याद कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
रेलवे ने जोन के हिसाब से कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। 138, 182, 1323, 1082 सहित करीब 36 हेल्पलाइन नंबर हैं। ऐसे में नंबरों को याद करने में बड़ी दिक्कत होती है। यात्रियों की इस समस्या का संज्ञान लेते हुए रेल प्रशासन ने रेलवे में एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। बाकी नंबरों को इससे जोड़ दिया गया है। यानी अगर 139 पर शिकायत करते हैं तो आठ तरह की शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। इसमें एक नंबर ऐसा है जिस पर सीधे कस्टमर केयर से बात कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कोट
एक रेलवे-एक नंबर की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। 139 नंबर पर यात्री किसी भी तरह की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
पंकज कुमार सिंह, सीपीआरओ
-
इनसेट
139 पर डॉयल करने पर सात बिंदुओं पर अलग-अलग नंबर जानकारी के लिए नंबर डॉयल करने होंगे। सुरक्षा, पूछताछ, खानपान, भ्रष्टाचार, सामान्य शिकायत, दुघर्टना संबंधित जानकारी, शिकायत की वर्तमान स्थिति के बारे में पता किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें