फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस को भुनाने को तैयार बाजार

Thu, 27 Oct 2016 09:01 PM IST
gorakhpur
विज्ञापन
पूजा के सामानों की खरीदारी करती महिलाएं।
विज्ञापन
आरोग्य के देव धनवंतरि की जयंती यानी धनतेरस पर बर्तन-आभूषण आदि नवीन वस्तुओं की खरीदारी को लेकर बाजार ने पूरी तैयारी कर रखी है। खरीदारों की भीड़ भी उमड़ने लगी है। धनतेरस के साथ शुक्रवार से दीपोत्सव की शुरुआत हो रही है। ग्राहकों को लुभाने के लिए दिवाली धमाका, बंपर इनाम, बंपर छूट जैसे लुभावने विज्ञापनों से ग्राहकों को आकर्षित किया जा रहा है। शहर के विभिन्न इलाकों में लाई, गट्टा, मूर्तियां एवं सजावटी सामान की दुकानें भी सज गई हैं। कपड़े एवं गिफ्ट आइटम की दुकानों पर दीप पर्व का असर दिखने लगा है। निश्चित रकम की खरीदारी पर सुनिश्चि उपहार का दावा करके दुकानदार लुभा रहे हैं। कपड़े, जूते से लेकर किराना कारोबार तक में दिवाली धमाका छाया है। कहीं तीन हजार की खरीदारी पर पांच लीटर फिनायल दिया जा रहा है तो कहीं 60 से 80 फीसदी छूट का दावा। कोई दिवाली सेल के नाम से 600 में तीन शर्ट बेचने की कोशिश कर रहा है तो कोई 10 हजार रुपये की खरीदारी पर निश्चित उपहार देने का वादा कर रहा है। दिवाली की मिठास में चॉकलेटी स्वाद   मिलावटी मिठाई से सेहत खराब होने की चिंता के चलते त्योहार पर इनकी जगह चॉकलेट और ड्राई फ्रूट्स से मुंह मीठा कराने का चलन बढ़ा है। मेवा और चॉकलेट अब मिठाई जैसे ही त्योहार की बधाई के साथ तोहफे के तौर पर दिए जा रहे हैं। बाजार में दिवाली को लेकर ड्राई फ्रूट और चॉकलेट कई लुभावने फेस्टिवल पैक में मिठास घोलने को तैयार हैं। हालांकि सूखे मेवों की कीमतों में इजाफा आने के चलते इस बार बीते साल की अपेक्षा खर्च ज्यादा पड़ेगा। बक्शीपुर चौक पर ड्राई फ्रूट्स और चॉकलेट बेचने वाले व्यापारी बिरजू कुमार खटलानी बताते हैं कि इनमें मिलावट का डर न होने से इनका चलन बढ़ा है। चूंकि त्योहार पर मिठाई की मांग ज्यादा बढ़ जाती है, ऐसे में इसे पूरा करके मुनाफा बटोरने की खातिर मिलावटी कारोबारी भी सक्रिय हो जाते हैं। ऐसे में चॉकलेट या ड्राई फ्रूट्स लोगों की पसंद बन रहे हैं। विभिन्न कंपनियों की ओर से दिवाली पैक बाजार में उतारे गए हैं।
विज्ञापन


बर्तन कारोबारियों के पास भरपूर स्टाक
त्योहार के मद्देनजर बर्तन कारोबारियों ने दुकान पर भरपूर स्टॉक मंगा रखा है। इनमें चांदी और पीतल के बर्तन भी शामिल हैं। इन दुकानों में चमचमाते बर्तन लोगों का ध्यान खींच रहे थे, लेकिन ग्राहक नहीं थे। दुकानदारों को उम्मीद है कि धनतेरस पर बाजार अच्छा रहेगा। दुकानों में चांदी की चम्मच से लेकर बड़े बर्तन तक मौजूद हैं। पीपल के पत्ते पर लक्ष्मी-गणेश  बक्शीपुर से घंटाघर रोड पर गुरुवार को धनतेरस से पहले ही दिवाली की चहल-पहल दिखी। शाम को यहां लगी दुकानों पर लोग लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, चित्र, लाई-गट्टा आदि खरीदते दिखे। 50 रुपये प्रति पीस की दर से बाजार में लक्ष्मी-गणेश का पीपल के पत्ते के डिजाइन में बना चित्र काफी आकर्षक था। यहां मां के चरणों के प्रतीक के तौर पर बने चित्र भी खूब बिक रहे थे। कपड़े और फुटवियर भी खूब बिके  घंटाघर, गोलघर आदि इलाकों में कपड़े और फुटवियर की दुकानों पर पूरे दिन रौनक रही। काफी संख्या में युवाओं ने कपड़े और फुटवियर की खरीदारी की। युवाओं का रुझान जहां रेडीमेड की ओर था, वहीं उम्रदराज लोग पैंट-शर्ट का कपड़ा खरीद कर टेलर को सीने के लिए देते नजर आए। फुटवियर में युवकों का ज्यादा जोर ब्रांडेड जूतों पर दिखा तो युवतियां शोअर सैंडल्स तलाशती दिखीं।
विज्ञापन
एक से बढ़कर एक आकर्षक कैंडल  बाजार में एक से बढ़कर एक आकर्षक कैंडल मौजूद हैं। इनमें इलेक्ट्रॉनिक कैंडल लोगों को खूब भा रही हैं। लोग घरों की सजावट के लिए इन्हें खरीद रहे हैं। गुरुवार को भी कई ग्राहकों ने कैंडल खरीदी। अलग-अलग रंगों एवं आकार की इन कैंडलों की शोभा देखते ही बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें