गोलघर में नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकालते भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के लोग।
- फोटो : rajesh
सामाजिक बुराइयों एवं सरकार की खराब नीतियों के खिलाफ भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ने जुलूस निकाला और डीएम को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष सुषमा मिश्रा की अगुवाई में जुलूस गिधरगंज बाजार से शुरू होकर बाल विहार होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा, जहां पर वक्ताओं ने कहा कि सरकार की उदासीनता के चलते नशे का कारोबार बढ़ता जा रहा है। पूर्व लोकसभा प्रत्याशी इंद्रदेव यादव ने कहा कि पार्टी ने समाज व देशहित में धर्मयुद्ध छेड़ रखा है। इसके लिए पार्टी के लोग संघर्ष कर रहे हैं। कहा कि लूट, हत्या, डकैती, चोरी आदि की घटनाएं जब तक बंद नहीं होती हैं, तब समाज का भला नहीं हो सकता है।