भारत सरकार ने रोहिंग्या मुसलमानों के भारत में प्रवेश पर रोक लगाई हुई है। फिर भी रोहिंग्या मुसलमान पच्चीस हजार रुपये खर्च कर एजेंटों के माध्यम से भारत होते हुए नेपाल पहुंच रहे हैं। यह भारत की सुरक्षा के लिए बेहद गंभीर विषय है।
नेपाल खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट के बाद भारत नेपाल सीमा बिहार में चौकसी बरती जा रही है। बीते गुरुवार को नेपाल की खुफिया एजेंसियों ने अंसार मोहमंद और हुसैन हामिद को काठमांडू में पकडा तब ये कलई खुल गई।
दोनों ने पूछताछ में खुलासा किया कि एजेंट 25 हजार भारतीय रुपये लेकर नेपाल में सुरक्षित पहुंचा देते हैं। नेपाल खुफिया एजेंसी के मुताबिक पकड़े गए दोनों व्यक्ति नाम दर्ज (नेपाल में रहने का प्रमाण पत्र बनवाना) कराने काठमांडू में संबंधित कार्यालय में पहुंचे थे। यहीं से दोनों को पकड़ा गया।