फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया जेल कांड में जेलर निलंबित, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुई कार्रवाई

Sat, 27 Apr 2019 09:38 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
विज्ञापन
देवरिया जेल - फोटो : ANI
विज्ञापन

लखनऊ के रियल एस्टेट कारोबारी मोहित जायसवाल का अपहरण कराकर जिला जेल में पिटाई के मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शासन ने कार्रवाई का चाबुक चला दिया है। जेलर मुकेश कुमार कटियार को निलंबित कर दिया गया है। शनिवार की शाम यह आदेश आने के बाद जेल के अफसरों में खलबली मच गई। माना जा रहा है कि इस मामले में कुछ अन्य अफसरों पर भी कार्रवाई हो सकती है। 

विज्ञापन


जिला जेल में बंद माफिया अतीक अहमद ने अपने गुर्गों के जरिए 26 दिसंबर को मोहित का अपहरण कराकर जिला जेल में बुलाया। यहां जमकर पिटाई करने के बाद उसकी करोड़ों रुपये की संपत्ति अपने नाम करा लिया। तीन दिन बाद केस दर्ज होने पर शासन हरकत में आया। पूरे मामले की जांच कराते हुए अतीक को बरेली जेल भेज दिया। वहां से बाद में नैनी सेंट्रल जेल भेज दिया गया। तीन दिन पूर्व सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए जेल अफसरों के रवैए पर कड़ी नाराजगी जताते हुए सीबीआई जांच का आदेश दिया है। पांच अफसरों पर भी कार्रवाई होनी है। इस क्रम में शासन ने जेल मुकेश कटियार को निलंबित कर दिया। जेल अधीक्षक दिलीप पांडेय ने निलंबन की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें