फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के नौ और मरीज मिले

Mon, 26 Sep 2016 08:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
स्वास्‍थ्य
विज्ञापन
जिला अस्पताल की पैथोलॉजी जांच में 9 और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। हालांकि इसमें से दो मरीज ही गोरखपुर के हैं। बाकी आसपास जिलों के रहने वाले हैं। इसमें से छह का इलाज प्राइवेट नर्सिंग होम में चल रहा है। वहीं एक मरीज जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। अन्य मरीज की सेहत ज्यादा खराब नहीं थी। उन्हें दवा देकर घर भेज दिया गया। उधर, फागिंग को लेकर भी अब सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन


जिले में लगातार डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अब तक जिला अस्पताल की जांच में 26 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। मरीजों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग के अफसर भी बेचैन हैं। फागिंग को लेकर जहां सीएमओ ने अपने स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को दोबारा आदेश दिया है वहीं शहरी क्षेत्र में फागिंग के लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी से वार्ता की गई है। हालांकि शहरी क्षेत्र हो या ग्रामीण दोनों ही जगहों पर फागिंग नहीं हो रही है। मरीजों की संख्या बढ़ना भी इसी बात की गवाही दे रहा है। गोरखपुर के गगहा रामपुर के विष्णु, पिपराइच नथुवा की नंदनी में डेंगू पॉजीटिव आया है। 

एसआईसी डॉ. एचआर यादव ने बताया कि 9 मरीजों में डेंगू पॉजीटिव पाए गए हैं। हालांकि गोरखपुर के इसमें से दो ही हैं, बाकी आसपास के जिलों के रहने वाले हैं। छह मरीज प्राइवेट अस्पताल में उपचार करा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें