गोरखपुर-कप्तान-थावे-सीवान के बीच चल रही पैसेंजर गाड़ी को रेल प्रशासन ने चार अप्रैल से बंद करने का फैसला किया है। इसकी जगह अब डेमू गाड़ियां चलेंगी। यह प्रक्रिया पैसेंजर के निरस्त होने के लिए दिन से ही शुरू हो जाएगी।
75010 नंबर की गोरखपुर-सीवान डेमू गाड़ी गोरखपुर से सुबह पांच बजकर 20 मिनट पर प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी गोरखपुर कैंट, उनौला, पिपराइच, बोदरवाल, लक्ष्मीगंज, रामकोला, पड़रौना, कठकुईंया, दुदही, तमकुही रोड, तरया सुजान, जलालपुर, नरकटिया बाजार, हथुआ होते हुए सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर सीवान पहुंचेगी।
75012 नंबर की कप्तानगंज-थावे डेमू गाड़ी कप्तानगंज से दोपहर ढाई बजे चलकर लक्ष्मीगंज, रामकोला, पडरौना से कठकुईयां, तमकुही रोड होते हुए शाम पांच बजकर 20 मिनट पर थावे पहुंचेगी। वापसी में यह गाड़ी 75011 नंबर की थावे जं-गोरखपुर डेमू गाड़ी बनकर थावे से शाम शाम पांच बजकर 50 मिनट पर चलेगी।
यह गाड़ी रात 10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 75009 नंबर की सीवान-कप्तानगंज डेमू गाड़ी सीवान से सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर चलेगी ओर दोपहर दो बजे कप्तानगंज पहुंचेगी।
डेमू चलाने के कारण सीवान-थावे पैसेंजर गाड़ी के समय में चार अप्रैल से परिवर्तन किया गया है। बदले समय के मुताबिक 55109 नंबर की यह गाड़ी सीवान से साढ़े नौ बजे चलेगी और दस बजकर 25 मिनट पर थावे पहुंचेगी।
दादर में लगेंगे अतिरिक्त कोच
रेल प्रशासन ने दादर एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन में दो अप्रैल को गोरखपुर से और चार अप्रैल को लोकमान्य तिलकर टर्मिनस से शयनयान श्रेणी के एक-एक अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।