फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली अग्निकांड में संतकबीरनगर के राहुल की भी गई जान

विज्ञापन
दिल्ली अग्निकांड में मृतक राहुल की फाइल फोटो। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
दिल्ली अग्निकांड में संतकबीरनगर के राहुल की भी गई जान
विज्ञापन

22 दिन पूर्व रोजगार के लिए गया था, संपर्क न होने पर पिता दिल्ली पहुंचे तो पता चला
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मसिंहवा (संतकबीरनगर)। दिल्ली के अनाज मंडी क्षेत्र में आठ दिसंबर को हुए अग्निकांड में संतकबीरनगर के भी युवक राहुल (18) की मौत हुई थी। घटना के बाद परिजनों का जब बेटे से संपर्क नहीं हुआ तो पिता गनपत मौर्य गांव के लोगों के साथ दिल्ली गए। वहां उन्हें बेटे की मौत की जानकारी हुई।
विज्ञापन

बखिरा के भानपुर माफी गांव निवासी गनपत मौर्या का बड़ा बेटा राहुल 22 दिन पूर्व अपने किसी परिचित के साथ रोजगार के सिलसिले में पहली बार दिल्ली गया था। वहां उसे एक परिचित ने अनाज मंडी क्षेत्र में काम पर लगा दिया। राहुल के चाचा अनिल मौर्या ने बताया कि रविवार को दिल्ली में अग्निकांड की सूचना मिलने से परिजन परेशान हो गए थे। राहुल के मोबाइल फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई पर बात नहीं हो सकी। जिसके साथ राहुल दिल्ली गया था, वह भी घटनास्थल पर गए लेकिन उन्हें सही सूचना नहीं मिल सकी। इसके बाद पिता गनपत गांव के कुछ लोगों के साथ सोमवार को दिल्ली पहुंचे तो पता चला कि अग्निकांड में राहुल की भी मौत हो चुकी है। जिस बिल्डिंग में आग लगी थी, उसकी तीसरी मंजिल पर राहुल काम करता था। वह तीन भाई, दो बहनों में बड़ा था। पिता गनपत राजेडीहा बाजार में टेलरिंग का काम करते हैं। राहुल की मौत की सूचना पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मंगलवार को दिल्ली से राहुल का शव लेकर लोग घर के लिए चल चुके हैं। बुधवार की दोपहर तक उनके पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें