फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं एटीएम खराब, कहीं लंबी लाइन

Fri, 18 Nov 2016 08:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
रकम निकासी के लिए एटीएम पर लगी लंबी लाइन। - फोटो : ‌‌shivharsh
विज्ञापन
हजार, पांच सौ के नोट बंद होने का असर गुरुवार को भी बैंकों पर सुबह से ही नजर आया। एटीएम भी इससे अछूते नहीं थे। सुबह से ही एटीएम और बैंकों पर लोगों की लंबी कतार लग गई। हालांकि नोट बदलने के लिए जुटने वालों की संख्या रोज के मुकाबले काफी कम थी, लेकिन रकम निकालने पहुंचे लोगों की भीड़ कुछ ज्यादा दिखी। बैंकों पर रोज के मुकाबले हालात जहां थोड़े बेहतर थे वहीं एटीएम की व्यवस्था बदहाल दिखी। कहीं लाइन से एटीएम खराब दिखे तो कहीं जिन एटीएम में रकम थी वहां लंबी लाइन नजर आई।
विज्ञापन


अलग-अलग बैंकों पर पहुंचकर हाल जाना तो पता चला कि पुराने नोट बदलने की सीमा कम करके दो हजार करने के चलते ज्यादातर लोग नोट बदलने की जगह उन्हें एकाउंट में जमा करना मुनासिब समझ रहे हैं। ऐसे में नोट बदलने के लिए पिछले दिनों दिख रही लंबी लाइन गुरुवार को छोटी हो गई। लेकिन रकम निकालने के लिए लोगों की कतार कमोबेश पिछले दिनों की तरह ही थी। रकम निकालने के लिए बैंकों में लगी भीड़ का आलम यह था कि लोगों को कतार में खड़े-खड़े सुबह से शाम हो गई। कतार में खड़े बुजुर्ग ही नहीं नौजवान लोग भी घंटों खड़े होने के बाद थककर जमीन पर बैठकर आराम करते नजर आए। 

बैंकों का हाल रोज के मुकाबले कुछ बेहतर था तो वहीं एटीएम बदहाल थे। यूनिवर्सिटी के आसपास लाइन से एटीएम खराब मिले। दीवानी कचहरी के बगल में एटीएम सुबह खराब था, मगर दोपहर को कैश मिलने लगा। हालांकि शाम होते-होते इसमें भी कैश खत्म हो गया। दाउदपुर से रुस्तमपुर जाने वाली सड़क पर पांच में से सिर्फ दो एटीएम ही चालू रहे। शहर के अधिकतर सड़कों पर एटीएम का कमोबेश यही हाल रहा। कहीं लाइन से एटीएम खराब मिले तो कहीं लंबी लाइन नजर आई। बैंक रोड स्थित एसबीआई मेन ब्रांच के एटीएम और एचडीएफसी के मुख्य ब्रांच स्थित एटीएम पर रकम निकालने के लिए लोगों की काफी लंबी कतार लगी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें