फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजगंज: व्यवसायी दंपति की चाकू घोंप कर निर्मम हत्या

Tue, 18 Jun 2019 05:20 PM IST
राजेश सैनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

महाराजगंज की सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के बरवां फहीम ज्योति राइस मिल के मालिक एवं उनकी पत्नी की निर्मम हत्या कर शव को कमरे में छोड़ दिया गया। पूरे कमरे में पसरा खुन निर्ममता की कहानी बयां करा था। मिल मालिक के बड़े बेटे पर हत्या करने का शक है। दरअसल, घटना के बाद से ही वह फरार है। जबकि छोटा बेटा एवं बेटी दिल्ली से घर आ रहे हैं। रोंगटे खडे कर देने वाले इस डबल मर्डर में सभी तथ्यों पर पुलिस छानबीन कर रही है। घटना में कई लोगों को शामिल होने की आशंका है।

विज्ञापन


सोमवार की रात बरवां फहीम ज्योति राइस मिल के मालिक विश्वनाथ वर्मा (56) व उनकी पत्नी लालती देवी (55) की कमरे के अंदर सिर कुचलकर व चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। देखने से लग रहा था कि कई बार चाकू से वार किया गया था। पूरे कमरे में खून पसरा हुआ था। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी हुई। मां-बाप के साथ बड़ा बेटा सतीश (26) रहता था।

लोग बताते हैं कि वह बहुत नशा करता था। इसी बात को लेकर अक्सर मां-बाप से उसकी अनबन होती रहती थी। दो बेटियां दिल्ली में रहती हैं। छोटा बेटा आशिष (22) अपने पिता के कारोबार में हाथ बंटाता है। काम के सिलसिले में वह दिल्ली गया हुआ है। घटना की जानकारी होने पर वह अपनी दोनों बहनों के साथ दिल्ली से वापस आ रहा है।
विज्ञापन


ऐसा माना जा रहा है कि हत्यारे घटना का अंजाम देने के बाद चाहरदीवारी कूद कर गए होंगे। चाहरदीवारी के पास स्टूल मिला। वहीं खून के धब्बे दिखाई दे रहे थे। मंगलवार की सुबह 5:30 बजे सीताराम गायों की देखभाल करने के लिए राइस मिल पर आए। मिल का मुख्य दरवाजा बंद था। वहीं खड़े होकर के मालिक विश्वनाथ को 10 मिनट तक बुलाते रहे लेकिन जब कोई नहीं आया तो उसने मिल के मुनिब राम मिलन यादव को बुलाया। वह भी आए और दरवाजा खुलवाने के लिए प्रयास किया लेकिन दरवाजा नहीं खुला।

इसके बाद मिल मालिक के बड़े भाई मुराली वर्मा को फोन करके बुलाया। वह आए और मील के मुख्य दरवाजा का ताला तोड़कर अंदर गए। वहां भी उन्हें बाहर से गेट बंद मिला। उसके बाद उन्हें किसी अनहोनी का अंदेशा हुआ। ये समझ कर उन्होंने 100 नंबर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़ा  और अंदर घुसकर देखा तो पति-पत्नी मृत पड़े थे। मौके पर पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

एएसपी आशुतोष शुक्ल का कहना है कि इस मामले में हत्या की धारा के तहत केस दर्ज कर छानबीन की जा रही। हत्या का शक मृतक के बेटे पर है। उसकी तलाश की जा रही है। इसके अलावा अन्य बिंदुओं पर भी गौर किया जा रहा है। शव को पोस्टमास्टर्म के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें