फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच-बचाव के दौरान गोद से गिरी तीन दिन की बच्ची, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बीच-बचाव के दौरान गोद से गिरी तीन दिन की बच्ची, मौत
विज्ञापन

मिश्रौलिया थाना क्षेत्र लोहाड़िहवा गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के लौहाड़िहवा गांव में दो पक्षों में हुए विवाद के बीच तीन दिन की बच्ची की मौत हो गई। पति और पड़ोसी से हो रहा विवाद सुलझाने पहुंची महिला की गोद से छिटककर नवजात जमीन पर गिर गई और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़ित परिजनों की ओर से इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

लोहाड़िहवा गांव निवासी खजांची का मंगलवार की शाम पड़ोस में रहने वाले एक परिवार से विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि हाथापाई की नौबत आ गई। शोर सुनकर बीच-बचाव के लिए खजांची की पत्नी इमरती भी मौके पर पहुंच गईं। उनकी गोद में तीन दिन पूर्व पैदा हुई बच्ची भी थी। बीच-बचाव के दौरान इमरती की गोद से छूटकर बच्ची नीचे गिर गई। जब तक परिवार के लोग कुछ समझ पाते, उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी मिलते ही आनन-फानन में पुलिस टीम के साथ एसओ मिश्रौलिया आलोक कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। उन्होंने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उनका कहना है कि पीड़ित परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। अगर तहरीर मिलती है तो केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें