फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू को निर्वस्त्र कर बीच रास्ते में बेरहमी से की पिटाई, प्रेम विवाह से जुड़ा है मामला

Mon, 20 May 2019 02:46 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। महराजगंज के मिठौरा के सदर कोतवाली के एक गांव में रविवार को जहां लोग उत्साह से मतदान कर रहे थे, वहीं एक व्यक्ति अपनी परिवार के सदस्यों के साथ अपनी बहू को निवस्त्र कर पीट रहा था। 
विज्ञापन


गांव की कुछ महिलाएं यह दृश्य देखकर खुद को रोक नहीं पाईं। उन्होंने किसी तरह बहू को बचाया। उसका कसूर यह है कि उसने प्रेम विवाह किया है। उसका पति सऊदी अरब में काम करता है।

आरोप है कि रविवार की सुबह पहले सास-ससुर और जेठानी ने बहू की घर के अंदर पिटाई की। इसके बाद भी जब मन नहीं भरा तो घर से बाहर कर कपडे़ उतार कर पिटाई की गई। 
विज्ञापन


ऐसा होते गांव की कुछ महिलाओं ने देख लिया। उन्होंने सिर्फ बहू को बचाया बल्कि पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस ससुर को हिरासत में ले लिया। एंबुलेंस से घायल महिला को सीएचसी मिठौरा भिजवाया गया। 
 
विज्ञापन

उधर, ग्रामीणों ने बहू की पिटाई करने वाले सास-ससुर और जेठानी के खिलाफ कार्रवाई की मांग लेकर प्रदर्शन करने लगे। उनका कहना था कि दो साल पहले एक इंटर कॉलेज में पढ़ाई के दौरान दोनों में प्रेम हो गया और दोनों ने शादी कर ली। 

इससे युवक के घर वाले नाखुश रहते हैं और अक्सर बहू की पिटाई कर देते हैं। कोतवाली प्रभारी राम दवन मौर्य का कहना है कि अगर बहू की तरफ से तहरीर मिलती है तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें