फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय के विवाद में दरोगा पुत्र को गोली मारी, गीभीर

विज्ञापन
सहजनवां में इसी स्कूटी से था गोली से घायल दरोगा पुत्र। खुद स्कूटी चलाकर अपने घर तक पहंुचा
विज्ञापन
शौचालय के विवाद में चचेरे भाई ने दरोगा पुत्र को गोली मारी, गंभीर
विज्ञापन

सहजनवां। इलाके के बड़गहन के मृत्युंजय पांडेय (22) को उसके चचेरे भाई विनय ने शौचालय के जमीनी विवाद में बाइक से पीछा कर गोली मार दी। गोली मृत्युंजय के पीठ में लगी है। उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। मृत्युंजय के पिता दरोगा हैें और बस्ती में तैनात हैं। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ कैंपियरगंज दिनेश सिंह मौके पर पहुंच गए । विनय की तलाश में दो टीमें लगाई गई है।
रविवार की दोपहर मृत्युंजय पांडेय घर से भोजन करने के बाद गीडा गए थे। वहां उनका प्लाट है जिस पर इस समय निर्माण हो रहा है। वहां भुगतान करने गए थे। शाम को लगभग 5:30 बजे वापस लौट रहे थे। बगहा बाबा मंदिर के पास उन्होंने चचेरे भाई विनय पांडेय को देखा। विनय से उनकी रंजिश चल रही थी। अनहोनी की आशंका पर उन्होंने अपनी स्कूटी की गति को तेज कर दी और गांव की तरफ भगाने लगे लेकिन विनय ने मोटरसाइकिल से पीछा करते हुए आईटीएम शिक्षा संस्थान के पास बने स्पीड ब्रेकर के पास स्कूटी की गति कम होते ही पीछे से पीठ पर गोली मार दी। गोली लगने के बाद भी मृत्युंजय स्कूटी से तेज गति से घर की तरफ भागे और घर में जाकर गिर गए। वहीं विनय भी पीछा करते हुए घर तक पहुंचा, लेकिन फिर भाग निकला। घायल मृत्युंजय को परिवारीजन मेडिकल कॉलेज ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इकलौता बेटा है मृत्युंजय
मृत्युंजय दिल्ली में इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहा है। वह मां बाप का इकलौता बेटा है। दस दिन पहले ही गांव आया था। वहीं विनय पांडेय दो भाइयों में बड़ा था। छोटे भाई की 11 साल पहले देवरिया कचहरी में पीट पीट कर हत्या कर दी गई थी। उसने कचहरी में गोली चलाई थी। इससे गुस्साए लोगों ने उसे पीटा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें