फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में आज से सीटी स्कैन ठप

Sun, 31 Jan 2016 09:54 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में सीटी स्कैन सोमवार से बंद हो जाएगा। अस्पताल में इसे चलाने वाले एकमात्र ट्रेंड डॉक्टर बीपी सिंह रिटायर हो गए हैं। इस जगह पर अभी कोई तैनाती नहीं हो सकी है। रोजाना अस्पताल में 15 से 20 मरीजों की जांच होती है।
विज्ञापन


सीटी स्कै न करने वाले एक ट्रेंड डॉ. टीएन झा देवरिया जिला अस्पताल में तैनात हैं। लेकिन इसमें आश्चर्यजनक यह है कि वहां सीटीस्कैन की मशीन ही नहीं है। इसके बावजूद उन्हेंएडी हेल्थ ने अटैच नहीं किया है। अस्पताल प्रशासन की ओर से डॉक्टर की मांग करते हुए शासन को पत्र लिखा गया है जिसकी कॉपी एडी हेल्थ को भी भेजी गई है। मंडल के अन्य तीनों जिलों के मरीज सीटी स्कैन के लिए यहीं आते हैं।

अस्पताल में यह जांच 500 रुपये में हो जाती है जबकि प्राइवेट जांच कराने के लिए 1500 से 2 हजार रुपये देने होते हैं। मंडल में गोरखपुर के अलावा कुशीनगर में सीटी स्कैन मशीन है मगर वह मशीन आज तक चली ही नहीं है। करीब साढ़े तीन साल पहले सांसद व मंत्री रहे आरपीएन सिंह ने यह सुविधा उपलब्ध कराई थी। लेकिन ट्रेंड डॉक्टर न होने की वजह से यहां अब तक जांच शुरू नहीं हो सकी है। ऐसे में मरीज गोरखपुर जिला अस्पताल ही आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेंड डॉक्टर के लिए पहले भी पत्र लिखा जा चुका है और रिमाइंडर भी भेजा गया है।
- डॉ. एचआर यादव, एसआईसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें