फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर : वृद्धा से जेवरात छीनकर भाग रहे दो बदमाशों को पकड़ कर भीड़ ने पीटा

Mon, 21 Oct 2019 09:37 PM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संतकबीरनगर
विज्ञापन
पीड़ित बुजुर्ग महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र के उमरिया बाजार- धनघटा मार्ग पर मदरा गांव के समीप सोमवार को एक वृद्धा से जेवरात छीन कर भाग रहे बाइक सवार बदमाशों का पीछा करके कुछ युवकों ने पकड़ लिया। बाद में मौके पर जुटी भीड़ ने पकड़े गए बदमाशों की जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस पकड़े गए दोनों बदमाशों को हिरासत में लेकर थाने चली गई। 
विज्ञापन


पुलिस पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ कर ही रही थी कि थाने में एक और अन्य महिला पहुंच गई। उसने बदमाशों पर आरोप लगाया कि एक महीने पूर्व इन्हीं बदमाशों ने उससे पांच हजार रुपए छीने थे। महिला उमरिया बाजार की रहने वाली है। उन्होंने बताया कि उन्हें बदमाशों की पहचान है। 

क्षेत्र के छपरामगर्वी गांव निवासी 62 वर्षीय श्यामदुलारी पत्नी तीर्थराज सोमवार को धनघटा दवा लेने गई थीं। वह दवा लेकर घर लौट रही थीं। थकान की वजह से रास्ते में उमरिया बाजार के पास सड़क के किनारे बैठकर आराम कर रही थीं। उसी बीच बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंच गए और वृद्धा को घर पहुंचाने का झांसा देकर बाइक पर बैठा लिया। 
विज्ञापन


युवक बाइक जब छपरा मगर्वी की तरफ न ले जाकर चपरापूर्वी रोड की ओर तेजी से बढ़ने लगे, तभी वृद्धा ने शोर मचाना शुरू कर दिया। उसके बाद बाइक पर सवार बदमाश ने बाइक रोक ली। उसी बीच पहले से मदरा गांव के पास पहले से मौजूद तीसरा बदमाश भी पहुंच गया। बदमाशों ने वृद्धा के कान से सोने का कनफूल छीन कर चपरापूर्वी की तरफ भाग निकले। 

वृद्धा का शोर सुनकर मौके पर पहुंचे बाइक सवार कुछ युवकों ने छिनैती की घटना करके भाग रहे बदमाशों का पीछा किया। साहसिक युवकों ने दो बदमाशों को चपरापूर्वी चौराहे से पहले ही पकड़ लिया। जबकि तीसरा पैदल रहा बदमाश पगडंडी के रास्ते भागने में सफल हो गया। मौके पर भीड़ भी जुट गई और पकड़े गए दोनों बदमाशों की जमकर पिटाई की। 

पीड़ित वृद्धा ने बताया कि बदमाशों की संख्या तीन थी, जिसमें से एक बदमाश जो पैदल था वह भागने में कामयाब हो गया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस पकड़े गए बदमाशों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पकड़े गए बदमाश गोरखपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। एसओ रणधीर मिश्र ने बताया कि मामले में पूछताछ कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें