फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी से शादी के जिद पर अड़ी युवती ने लगाई फांसी

Sat, 26 Dec 2015 01:24 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी किशोरी ने घरवालों के न मानने पर शुक्रवार की सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार के लोगों के सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह  बृहस्पतिवार की शाम पड़ोस के गांव में रहने वाले प्रेमी के साथ घर चली गई थी, लेकिन घरवालों की शिकायत और पुलिस के दबाव देने पर देर रात लौट आई थी।
विज्ञापन


क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी पांडेयपार स्थित इंटर कालेज में हाईस्कूल की छात्रा थी। इसी दौरान उसकी जान पहचान सिंहोरवा गांव के एक युवक से हो गई। जानकारी होने पर परिवार के लोगों ने पढ़ाई छुड़ा दी। वह सिलाई सीखने कौड़ीराम जाती थी। बृहस्पतिवार की दोपहर में सिलाई सीखने निकली किशोरी देर शाम तक घर नहीं पहुंची। छानबीन करने पर पता चला कि वह प्रेमी के घर चली गई। परिवार के लोगों की शिकायत पर पुलिस के हस्तक्षेप के बाद भी वह घर आने को तैयार नहीं हुई। शादी का आश्वासन मिलने पर घर लौटी। शुक्रवार की सुबह परिवार के लोगों से इसी बात को लेकर किशोरी से बहस हो गई।

इसके बाद कमरे में उसने कमरा अंदर से बंद कर लिया। एक  घंटे बाद पहुंची बड़ी बहन ने आवाज दी, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो कुड़ी से लटकती उसकी लाश मिली। बिस्तर पर स्टूल रखने के बाद किशोरी कुंडी में दुपट्टा बांध फंदे से लटक गई थी। एसओ गगहा अजय ओझा ने बताया कि किशोरी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें