फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई 130 बंदियों पेशी

Fri, 24 Jun 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
Jail
विज्ञापन
फोर्स की कमी के कारण बृहस्पतिवार को 130 बंदियों की पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई। तिवारीपुर में बवाल के कारण फोर्स उपलब्ध न होने की जानकारी आरआई ने जेल अधीक्षक को पत्र लिखकर पहले दे दी थी। यह व्यवस्था स्थिति सामान्य होने तक चलने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार को 125 बंदियों की कोर्ट में पेशी होनी थी। इसके अलावा पांच बंदियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ही कोर्ट में पेशी होनी थी। बंदियों को कोर्ट ले जाने के लिए सिपाही न होने के कारण सुबह जेल प्रशासन ने न्यायिक मजिस्ट्रेट को जानकारी दी। इसके बाद सभी बंदियों की पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई। जेल अधीक्षक एसके शर्मा ने बताया कि तिवारीपुर में फोर्स तैनात होने के कारण वीडियो कांफ्रेंसिंग से बंदियों की पेशी कराई गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें