फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्विसिंग के रुपये मांगने पर बदमाशों ने मिस्त्री को पीटा

Wed, 13 Jul 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
बदमाशों की गाड़ी मे मिला असलहा। - फोटो : beat
विज्ञापन
नौसढ़ चौराहे पर मंगलवार की रात बाइक सर्विसिंग का खर्च मांगने पर बदमाशों न मिस्त्री की पिटाई कर दी। शोर मचाने पर जुटे गांव के लोगों ने दो बदमाशों सको पकड़कर बेलीपार पुलिस के हवाले कर दिया। बदमाशों के पास पुलिस को तमंचा मिला है। गलतफहमी में ग्रामीणों ने रास्ते से गुजर रहे इनोवा सवार दो युवकों की भी पिटाई कर दी।
विज्ञापन


जैतपुर प्रतिनिधि के अनुसार नौसढ़ के रहने वाले वीरेद्र निषाद की चौराहे पर एमके आटो सेंटर के नाम से आटो मोबाइल्स की दुकान है। बाघागाड़ा में रहने वाले कुशीनगर अहिरौली के सुनिया निवासी राजनमणि उर्फ सिकंदर ने सोमवार को बाइक सर्विसिंग के लिए दिया था। मंगलवार की शाम सात बजे राजन अपने साथी गोला, चांडी के रहने वाले विनय पासवान के साथ बाइक लेने पहुंचा। वीरेंद्र ने सर्विसिंग में 2200 रुपये लगने की जानकारी दी जिसे लेकर उनके बीच बहस हो गई। आरोप है कि दोनों ने मिलकर वीरेंद्र की पिटाई कर दी।

शोर मचाने पर जुटे आसपास के लोगों ने राजन और विनय को घेर लिया। बाइक में तोड़फोड़ करने के साथ ही सूचना पुलिस को दी। इसी बीच इनोवा गाड़ी से वाराणसी की तरफ जा रहे दो युवक रुक गए। उन्हें बदमाशों का साथी समझ भीड़ में शामिल लोगों ने पीट दिया। मौके पर पहुंची पुलिस राजन और विनय के साथ दोनों युवकों को हिरासत मेें लेकर बेलीपार थाने पहुंची जहां से इनोवा से वाराणसी जा रहे दोनों युवकों को छोड़ दिया। नौसढ़ चौकी प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मारपीट करने वाले बदमाशों के पास से तमंचा मिला है। ग्रामीणों ने गलतफहमी में इनोवा से आए युवकों को पीट दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें