फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेफ्टी कार्ड देने के लिए रोका डीसीएम, सामने से भिड़ी जीप, दो घायल 

Sun, 17 Apr 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
हादसा
विज्ञापन
गगहा में सिलनी नाले के पास शनिवार की सुबह यातायात सेफ्टी कार्ड देने के लिए संस्था के कर्मचारियों ने वाराणसी से आ रही डीसीएम को रोक लिया। इसी बीच शहर की तरफ से आ रही जीप (स्कार्पियों) सामने से डीसीएम में भिड़ गई। हादसे में जीप सवार दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


गगहा प्रतिनिधि के अनुसार सिलनी पुलिया पर पिछले एक हफ्ते से कुछ लोग एक इनोवा गाड़ी खड़ी कर खुद को एनजीओ संचालक बताते हुए वाहनों में जबरदस्ती रिफ्लेक्टर लगाने के साथ ही 100 रुपये लेकर चालकों को यातायात सेफ्टी कार्ड जारी कर रहे थे। संचालक के साथ दो होमगार्ड भी मौजूद रहते थे। शनिवार की सुबह शनिवार की सुबह 10:30 बजे वाराणसी से रेलवे अधिकारी का सामान लेकर आ रही डीसीएम को सिलनी पुलिया के पास होमगार्ड ने रोक लिया।

इसी बीच गोरखपुर की तरफ से आ रही जीप (स्कार्पियों) अनियंत्रित होने के बाद सामने से डीसीएम में भिड़ गई। जिसमें जीप सवार बड़हलगंज, सेमरा बुजुर्ग निवासी सुनील विश्वकर्मा (22) उनके छोटे भाई रोहित विश्वकर्मा (10) बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद एनजीओ संचालक और होमगार्ड भाग निकले। आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें